Saturday 17th of October 2026 02:41:29 AM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Sep 2026 7:18 PM |   58 views

गोरखनाथ मंदिर में मनाया गया राधा रानी का छठी महोत्सव

गोरखनाथ मंदिर में ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्य स्मृति में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। गुरुवार को वृंदावन से आए कथा वाचक राजेंद्रदास देवाचार्य ने श्रद्धालुओं को कथा सुनाई।कथा की शुरुआत उन्होंने राधा रानी की छठी महोत्सव के गुणगान से की।

उन्होंने बताया कि राधा रानी के प्रकट उत्सव के बाद आज उनका छठी महोत्सव मनाया जा रहा है। इस अवसर पर कथा वाचक ने राधा रानी के भजन भी सुनाए। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्तिभाव में डूब गए और मंदिर परिसर का माहौल भक्तिमय हो गया। 

Facebook Comments