Sunday 29th of March 2026 02:01:41 AM

Breaking News
  • भारत के टैंकर है आने दो ईरान ने दोस्त के लिए होर्मुज का रास्ता खोला |
  • बीजेपी सत्ता में आती है तो बुलडोजर चलवाती है -ममता बनर्जी |
  • बिहार के विद्यालयों में  वंदेमातरम् अनिवार्य|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Mar 2026 7:45 PM |   14 views

यूसीसी एवं विकसित भारत’ विषय पर युवाओं के साथ साझा किए विचार

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज यहां गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन में आयोजित ’युवा संसद-2026’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। यूसीसी (समान नागरिक संहिता) एवं विकसित भारत’ विषय पर केंद्रित इस आयोजन में उन्होंने प्रदेश भर से आए युवाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी और नीतिगत समझ के महत्व पर बल दिया।
 
जलशक्ति मंत्री ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ’विकसित भारत – 2047’ के विजन को साकार करने में युवा पीढ़ी की शक्ति और सोच सबसे बड़ा आधार है।
 
उन्होंने कहा कि विकसित भारत का अर्थ केवल आर्थिक समृद्धि नहीं है, बल्कि ये समान अवसर, न्यायपूर्ण व्यवस्था और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सामाजिक समरसता और कानूनी एकरूपता एक सशक्त राष्ट्र की नींव होती है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि वे देश की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को समझें और नेतृत्व कौशल विकसित कर राष्ट्रीय नीतियों में अपना योगदान दें।
 
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को देश के ज्वलंत नीतिगत मुद्दों से जोड़ना और 2047 तक भारत को विकसित बनाने के लक्ष्य के प्रति जागरूक करना। यह ’युवा संसद’ युवाओं को एक ऐसा मंच प्रदान करती है जहाँ वे विधायी कामकाज, सार्वजनिक बहस और नेतृत्व की बारीकियों को सीख सकें।
 
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी उत्साहपूर्वक अपने विचार रखे और राष्ट्र के भविष्य से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की।
Facebook Comments