संयुक्त किसान एकता मोर्चा ने मार्च निकाला
देवरिया-मजदूर संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर होने वाली अखिल भारतीय आम हड़ताल के समर्थन में भाकपा, माकपा, भाकपा-माले, संयुक्त किसान मोर्चा के घटक संगठन उत्तर प्रदेश किसान सभा, क्रांतिकारी किसान सभा ,किसान महासभा ,बी के यू टिकैत ,किसान सभा, उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन ,इंकलाबी मजदूर केंद्र, मजदूर किसान एकता मंच आदि संगठनों ने सुभाष चौक से जिला अधिकारी कार्यालय तक मार्च निकाला ।
मार्च का नेतृत्व उत्तर प्रदेश किसान सभा के सचिव आनंद चौरसिया क्रांतिकारी किसान सभा के अध्यक्ष विकास दुबे महासचिव बृजेंद्र मणि त्रिपाठी उत्तर प्रदेश किसान सभा जिला सचिव कलेक्टर शर्मा उत्तर प्रदेश खेत मजदूर यूनियन राज्य सचिव विनोद सिंह, भा क पा जिला मंत्री अरविंद कुशवाहा, जिला अध्यक्ष बी के यू टिकैत बढ़े शाही, भा क पा माले रामकिशोर वर्मा, जिला सचिव खेत मजदूर यूनियन हरिश्चंद्र प्रसाद, ए प वा से गीता पाण्डे, इंकलाबी मजदूर केंद्र से व्यास मुनि तिवारी, कर रहे थे|
मार्च सुभाष चौक से होते हुए शिव मंदिर होते हुए जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया| सभा को संबोधित करते हुए क्रांतिकारी किसान सभा के अध्यक्ष विकास दुबे ने कहा कि मोदी सरकार अमेरिका और अंबानी अडानी के सामने समर्पण कर चुकी है | उसी का नतीजा है कि मजदूरों और किसानों पर लगातार हमले हो रहे हैं, कामरेड राम किशोर वर्मा ने कहा कि मोदी सरकार ने चार श्रम बिल कानून लाकर मजदूरों के अधिकारों को खत्म कर दिया है।
