Monday 30th of March 2026 05:13:55 AM

Breaking News
  • भारत के टैंकर है आने दो ईरान ने दोस्त के लिए होर्मुज का रास्ता खोला |
  • बीजेपी सत्ता में आती है तो बुलडोजर चलवाती है -ममता बनर्जी |
  • बिहार के विद्यालयों में  वंदेमातरम् अनिवार्य|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Feb 2026 6:59 PM |   80 views

डीएम ने किया औचक निरीक्षण, छह स्वास्थ्यकर्मी अनुपस्थित

कानपुर नगर-जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने आज प्रातः 10:25 पर गीता नगर स्थित क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छह कार्मिक अनुपस्थित मिले।
 
अनुपस्थित कार्मिकों में संदीप कुमार कटियार, चंद्रशेखर गौड़, श्रुति वर्मा नंदराम प्रजापति और विजय शामिल है। डॉ रवि गुप्ता ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ कप्तान सिंह जनपद कानपुर देहात में आधिकारिक कार्य से गये हुए हैं। वही चौबेपुर स्थित आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉ राघवेंद्र प्रताप सिंह से जिलाधिकारी ने फोन पर वार्ता की, जिससे स्पष्ट हुआ कि वे उस समय तक स्वास्थ्य केंद्र नहीं पहुंचे हैं । जिलाधिकारी ने सभी अनुपस्थित 6 कार्मिकों का एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
 
उपस्थिति पंजिका में हस्ताक्षर मिला लेकिन डॉक्टर नहीं-
 
इसके बाद जिलाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कल्याणपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय मेडिकल ऑफिसर डॉ सुनीता सेठ उपस्थित मिली। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया जिसमें टेलीमेडिसिन डॉ प्रकांक्षा कटियार का हस्ताक्षर मिला, लेकिन वे मौके से नदारद थी। जिस पर डीएम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।
 
जिलाधिकारी ने मरीजों एवं उनके तीमारदारों से भी बात की और मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने स्वास्थ्य सुविधाओं पर संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के समय तक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 11 ओपीडी, 4 जांच और 3 बच्चों का टीकाकरण हो चुका था।
Facebook Comments