Monday 30th of March 2026 03:33:38 AM

Breaking News
  • भारत के टैंकर है आने दो ईरान ने दोस्त के लिए होर्मुज का रास्ता खोला |
  • बीजेपी सत्ता में आती है तो बुलडोजर चलवाती है -ममता बनर्जी |
  • बिहार के विद्यालयों में  वंदेमातरम् अनिवार्य|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Feb 2026 7:12 PM |   60 views

भारतीय ज्ञान परंपरा और मूल्य पर” व्याख्यान का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में राष्ट्रीय सेवा योजना के सप्त दिवसीय विशेष शिविर चतुर्थ दिवस था । जिसके प्रथम सत्र में ” भारतीय ज्ञान परंपरा और मूल्य पर” व्याख्यान का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ जनार्दन झा रहे । उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा को स्कूली और उच्च शिक्षा के पाठ्यक्रम में प्रमुखता दी जा रही है। इसका उद्देश्य भारतीय संस्कृति से जोड़कर छात्राओं को शिक्षा देना है। झा ने कहा कि यह परंपरा केवल परंपरा नहीं है बल्कि यह ज्ञान पर आधारित है जो आज के आधुनिक शोध की नींव बन रही है । 

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक कुमार ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा सत्य ,अहिंसा ,धर्म और निस्वार्थ सेवा जैसे नैतिक मूल्यों पर केंद्रित है। योग को मानसिक स्वास्थ्य और तनाव को कम करने के लिए दुनिया ने अपनाया है । 
 
डॉ. कमला यादव ने कहा कि प्राचीन सांस्कृतिक और बौद्धिक धरोहर संरक्षण को पुनर्जीवित करना है। भारतीय ज्ञान प्रणाली में विज्ञान ,कला ,दर्शन और व्याकरण जैसे अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। 
 
डॉ. योगेंद्र सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारत ,भारतीयता और उसकी ज्ञान परंपरा से जोड़ा जा रहा है। 
 
कार्यक्रम के द्वितीय सत्र की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार ने किया । 
 
उन्होंने राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस अभियान के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं में जागरूकता फैल गया और आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता रैली निकाली गई व निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
 
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक गण कर्मचारी गण और छात्राएं उपस्थित रहे।
Facebook Comments