Friday 6th of February 2026 10:09:52 PM

Breaking News
  • देवरिया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत ” खजडी वाले बाबा ” की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोडा |
  • उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट की अंतिम तिथि 6 मार्च तक बढ़ी |
  • संसद में गतिरोध बरकरार ,दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Feb 2026 6:53 PM |   21 views

सैमसंग ने लॉन्च किया गैलेक्सीि A07 5G, दमदार कैमरा, बड़ी बैटरी और मजबूत सुरक्षा के साथ

भारत की अग्रणी कंज़्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी सैमसंग ने आज नया सैमसंग गैलेक्सीम A07 5G लॉन्च किया। यह स्मार्टफोन खासतौर पर उन यूज़र्स के लिए तैयार किया गया है जो एंटरटेनमेंट, कंटेंट क्रिएशन और पूरे दिन बिना रुकावट इस्तेमाल की तलाश में रहते हैं। यह स्मार्टफोन इंडस्ट्री-ग्रेड डेटा सुरक्षा के नए मानक स्थापित करता है, जिससे यूज़र्स को बेफिक्र इस्तेमाल का भरोसा मिलता है।
 
सैमसंग इंडिया के एमएक्स बिज़नेस के वाइस प्रेसिडेंट आदित्य बब्बर ने कहा, “सैमसंग में हम अपने युवा ग्राहकों की बदलती जरूरतों को अच्छी तरह समझते हैं। आज की जेन-ज़ी सोशल कंटेंट ज्यादा बना रही है, मोबाइल गेमिंग में रुचि बढ़ रही है और ऑनलाइन कंटेंट की खपत पहले से कहीं अधिक हो गई है। इन्हीं जरूरतों को ध्यान में रखते हुए सैमसंग गैलेक्सीछ A07 5G को ‘मोर ऑसम’ अनुभव के साथ पेश किया गया है। इसमें दमदार 50MP कैमरा, लंबे समय तक चलने वाली 6000mAh बैटरी और शानदार 120Hz डिस्प्ले का बेहतरीन मेल है। भारतीय युवाओं के लिए तैयार यह ऑल-इन-वन पैकेज पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है।”
 
स्लीक और मज़बूत डिज़ाइन-
गैलेक्सी A07 5G को सैमसंग ने आकर्षक और मजबूत डिज़ाइन के साथ पेश किया है। यह स्मार्टफोन लाइट वायलेट, लाइट ग्रीन और ब्लैक—तीन रंगों में उपलब्ध है। इसका वजन 199 ग्राम है और 8.2 मिमी पतले बॉडी प्रोफाइल के साथ इसमें नया की आयलैंड 2.0 फ्लैट साइड फ्रेम दिया गया है, जो बेहतर ग्रिप सुनिश्चित करता है। फोन में 6.7 इंच का HD+ डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ वीडियो देखने और वेब ब्राउज़िंग के दौरान बेहद स्मूद अनुभव देता है। हाई-ब्राइटनेस मोड (HBM) के तहत स्क्रीन की चमक 800 निट्स तक जाती है, जिससे तेज धूप में भी कंटेंट साफ दिखाई देता है। इससे यूज़र्स चलते-फिरते फोटो कैप्चर करने, एडिट करने और शेयर करने का पूरा आनंद ले सकते हैं।
 
अतिरिक्त सुरक्षा के लिए गैलेक्सीक A07 5G की स्क्रीन को 2-स्टेप टेम्पर्ड ग्लास से सुरक्षित किया गया है। इसके साथ ही फोन को IP54 सर्टिफिकेशन मिला है, जो इसे धूल और पानी के छींटों से बचाने में मदद करता है। फोन के बैक पैनल में नए ग्लामस फाइबर रेनफोर्स्डज पॉलीमर (GFRP) मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है, जो पहले के मुकाबले ज्यादा मजबूत होने के साथ-साथ पतला भी है। इससे स्मार्टफोन को बेहतर मजबूती और लंबे समय तक टिकाऊ उपयोग मिलता है।
 
एडवांस्ड कैमरा एवं बैटरी –
गैलेक्सी A07 5G के रियर में आइकॉनिक ट्रैक कैमरा डेको के साथ हाई-रेज़ोल्यूशन डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 50MP का ऑटोफोकस वाइड कैमरा शामिल है, जो बेहतरीन क्वॉूलिटी की तस्वीरें कैप्चर करता है, जबकि 2MP का डेप्थ कैमरा बेहतर डेप्थ और क्लैरिटी देने में मदद करता है
 
मुख्य कैमरे का F1.8 अपर्चर, डेप्थ कैमरे के साथ मिलकर खूबसूरत बोकेह इफेक्ट तैयार करता है, जिससे सब्जेक्ट साफ फोकस में रहता है और बैकग्राउंड सॉफ्ट ब्लर हो जाता है। यह वाइड-एंगल कैमरा ब्राइट और लो-लाइट दोनों ही परिस्थितियों में शानदार रंग और बारीक डिटेल के साथ फोटोग्राफी के लिए उपयुक्त है। वहीं, 8MP का फ्रंट कैमरा कम नॉइज़ के साथ शार्प सेल्फी और वीडियो रिकॉर्डिंग सुनिश्चित करता है।
 
पूरे दिन बिना रुके इस्तेमाल के लिए गैलेक्सीर A07 5G में 6000mAh की दमदार बैटरी दी गई है, जो इसके पिछले मॉडल से 20% ज्यादा बड़ी है। फोन 25W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे वीडियो स्ट्रीमिंग हो या सोशल मीडिया ब्राउज़िंग—दिनभर बेफिक्र इस्तेमाल संभव होता है। इसके ऑप्टिमाइज़्ड पावर मैनेजमेंट के कारण काम और मनोरंजन दोनों के दौरान स्मूद और लगातार परफॉर्मेंस मिलती है।
 
बेजोड़ सुरक्षा, पूरी निश्चिंतता-
गैलेक्सी A07 5G में सैमसंग वॉलेट के ज़रिए UPI भुगतान के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी गई है। यूज़र फिंगरप्रिंट या फेस रिकग्निशन के ज़रिए आसानी से पेमेंट कर सकते हैं, जिससे रोज़मर्रा के लेन-देन तेज़, सुरक्षित और फोन अनलॉक करने जितने आसान हो जाते हैं।
 
यह स्मार्टफोन संवेदनशील जानकारी को पूरी सुरक्षा के साथ स्टोर करने और पेमेंट को तुरंत ऑथेंटिकेट करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके केंद्र में है सैमसंग नॉक्सक वॉल्टं, जो हार्डवेयर-बेस्ड सुरक्षा समाधान है और इसका अपना अलग प्रोसेसर व मेमोरी है। यह सिस्टम ऑपरेटिंग सिस्टम से पूरी तरह अलग रहता है, जिससे एन्क्रिप्शन कीज़, बायोमेट्रिक डाटा और ऑथेंटिकेशन से जुड़ी जानकारी एक सुरक्षित स्पेस में लॉक रहती है। यहां तक कि अगर मुख्य सिस्टम से समझौता हो जाए, तब भी यह अहम डेटा सुरक्षित रहता है।
 
इसके अलावा, गैलेक्सीत A07 5G का ऑटो ब्लॉकर फीचर संभावित सुरक्षा खतरों वाले ऐप्स की इंस्टॉलेशन को रोकता है। साथ ही, इन-बिल्ट थेफ्ट प्रोटेक्शन फीचर डिवाइस खोने की स्थिति में भी यूज़र को अतिरिक्त सुरक्षा और मानसिक शांति प्रदान करता है।
 
लंबे समय तक भरोसेमंद परफॉर्मेंस और बेहतरीन कनेक्टिविटी-
गैलेक्सी A07 5G लेटेस्ट वन UI 8.0 (एंड्रॉयड 16 आधारित) पर चलता है, जो सादा, अलग पहचान वाला और इमर्सिव डिज़ाइन पेश करता है। इसमें आसान नोटिफिकेशन मैनेजमेंट और साधारण स्वाइप जेस्चर के ज़रिए ज़रूरी जानकारी तक तुरंत पहुंच मिलती है। बेहतर पर्सनलाइज़ेशन विकल्प यूज़र्स को अलग-अलग साइज और आकर्षक विजेट्स चुनने की सुविधा देते हैं। लंबे समय तक भरोसे का वादा करते हुए, सैमसंग गैलेक्सी A07 5G को छह साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स और छह साल तक OS अपग्रेड्स देने की प्रतिबद्धता रखता है, जिससे यह स्मार्टफोन आने वाले कई वर्षों तक सुरक्षित और अपडेटेड बना रहता है।
 
12 बैंड्स में 5G कनेक्टिविटी के साथ गैलेक्सीद A07 5G पूरे भारत में तेज़ और भरोसेमंद नेटवर्क अनुभव देता है। चाहे वीडियो स्ट्रीमिंग हो, रिमोट वर्क हो या अपनों से जुड़े रहना—यह स्मार्टफोन हर स्थिति में स्मूद और बिना रुकावट का अनुभव सुनिश्चित करता है।
 
उपलब्धता, कीमत और ऑफ़र्स-
सैमसंग गैलेक्सीा A07 5G दो वैरिएंट्स में उपलब्ध है – 4GB रैम + 128GB स्टोरेज और 6GB रैम + 128GB स्टोरेज। इसमें माइक्रोएसडी कार्ड के ज़रिए स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। ग्राहक सैमसंग के एक्सक्लूसिव नो-कॉस्ट ईएमआई ऑफ़र का लाभ उठा सकते हैं, जिसमें 18 महीने तक की आसान किस्तों की सुविधा है। इस ऑफ़र के साथ यह स्मार्टफोन मात्र 30 रुपये प्रतिदिन से भी कम खर्च में आपका हो सकता है।
Facebook Comments