सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर ने किया जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण
कुशीनगर – आज प्रभात सिंह सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा जिला कारागार देवरिया का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जनपद कुशीनगर से सम्बन्धित बन्दियों की कुल संख्या 844 है।
सिद्घदोष बन्दियों की संख्या 88, जिनमें 85 पुरुष एवं 03 महिला, विचाराधीन बन्दियों की कुल संख्या 743, जिनमें 680 पुरुष एवं 25 महिला, 37 अल्पव्यस्क, राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कुल 04 पुरुष बन्दी, सिविल बंदी में 07 पुरुष एवं अन्य बन्दी (विदेशी) 02 पुरुष।जेल में निरुद्घ महिला बन्दियों के साथ बच्चों की संख्या-03 है। कारागार के बैरकों, पाकशाला, चिकित्सालय व महिला बैरक का निरीक्षण कर बन्दियों के भाेजन, साफ-सफाई, चिकित्सा, सुरक्षा तथा उनको दी जाने वाली विधिक सहायता के बारे में जानकारी लिया गया एवं जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जेल मैनुअल के अनुसार भोजन, नाश्ता आदि दिया जाये ।
जेल में निरूद्घ बन्दियों से उनके समस्याओं के बारे में पूछने पर बन्दियों द्वारा कोई समस्या नही बताया गया। सचिव महोदय द्वारा बताया गया कि अगर किसी बन्दी की पैरवी हेतु उनके अधिवक्ता नही है तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर द्वारा सरकारी खर्चे पर अधिवक्ता ले सकता है। निरीक्षण के दौरान विचाराधीन बन्दियों से मिला गया एवं जो बन्दी रिहाई के पात्र है उनको रिहा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की गयी। बन्दियों से मिलकर उनके टिकट का अवलाेकन कर मुकदमें की स्थिति को जाना गया। कारागार में स्थित लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया गया। लीगल एड क्लिनिक में कार्यरत पीएलवी को निर्देशित किया गया कि जेल में निरूद्घ बन्दियों को विधिक सहायता उपलब्ध करावे एवं किसी बन्दी को निःशुल्क अधिवक्ता की आवश्यकता हो तो जेल अपील कराना हो या अन्य किसी प्रकार की लीगल एड की आवश्यकता हो उनके प्रार्थना-पत्र लिखकर जरिये जेल अधीक्षक, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर को प्रेषित करें।
जेल निरीक्षण के समय प्रेमसागर शुक्ल, अधीक्षक, राजकुमार कारापाल, डा० राहुल त्रिपाठी चिकित्साधिकारी, डा० हरिपाल विश्वकर्मा चिकित्साधिकारी, ज्ञानप्रकाश पाल उप कारापाल, गीता रानी उप कारापाल, अम्बरीश कुमार उप कारापाल, शिवनाथ पाण्डेय उप कारापाल, सुरेन्द्र प्रताप उप कारापाल उपस्थित रहे।
Facebook Comments
