Thursday 12th of March 2026 10:27:08 PM

Breaking News
  • पूरा हिसाब लेंगे –ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ़ ,पडोसी देशों को भी नही करेंगे माफ़ |
  • लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव ,बोले नकली संतो का दौर खत्म होगा |
  • गैस संकट पर भारत सरकार का बड़ा बयान-पर्याप्त उपलब्धता है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Sep 2025 7:15 PM |   208 views

बिना किसी सूचना के अनुपस्थित रहने पर सिंचाई विभाग के सभी खंडों के अधिशासी अभियंताओं (XEN) के वेतन को रोकने के निर्देश

गोण्डा -कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी गोण्डा प्रियंका निरंजन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड से संबंधित राजस्व तथा कर-करेत्तर एवं राजस्व वसूली की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद में चल रही राजस्व वसूली की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई तथा लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।
 
बैठक में जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाए गए सिंचाई विभाग के सभी खंडों के अधिशासी अभियंताओं (XEN) के वेतन को रोकने के निर्देश दिए। उन्होंने इस प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की उदासीनता किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
 
समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने यह भी निर्देशित किया कि जनपद की सभी तहसीलों में कर वसूली के अंतर्गत 10-10 बड़े बकायेदारों की सूची संबंधित कार्यालयों के सूचना पट पर चस्पा की जाए, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और बकायेदारों पर सामाजिक व प्रशासनिक दबाव बने। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि शासन द्वारा निर्धारित लक्ष्य को समयबद्ध रूप से पूर्ण करना सुनिश्चित करें, अन्यथा जवाबदेही तय की जाएगी।
 
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों को चेताया कि राजस्व वसूली के कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर उपलब्ध डेटा के आधार पर प्रत्येक विभाग की प्रगति का मूल्यांकन किया जा रहा है, इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें।
 
बैठक में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, संबंधित विभागों के अधिकारीगण एवं अन्य संबंधित कर्मचारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments