Thursday 22nd of October 2026 10:30:17 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Sep 2025 6:50 PM |   598 views

उ0 प्र0 राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज का 20 वां दीक्षान्त समारोह 15 सितम्बर को

उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज का 20 वा दीक्षान्त समारोह 15 सितम्बर 2025 को विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर प्रयागराज में स्थित अटल प्रेक्षागृह में आयोजित होगा । दीक्षान्त समारोह में दिसम्बर-2024 एवं जून-2025 के उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को  कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल  की अध्यक्षता में उपाधि प्रदान किया जायेगा।
 
उक्त सूचना डॉ0 प्रवीण कुमार, क्षेत्रीय समन्वयक, क्षेत्रीय केन्द्र, गोरखपुर ने दिया।
 
डॉ0 प्रवीण ने बताया कि दीक्षान्त समारोह की मुख्य अतिथि प्रोफेसर उमा कांजीलाल, कुलपति, इन्दिरा गांधी राष्टीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली होगीं, तथा विशिष्ट अथिति योगेन्द्र उपाध्याय (उच्च शिक्षा मंत्री) एवं रजनी तिवारी (उच्च शिक्षा राज्य मंत्री) उत्तर प्रदेश रहेगी।
 
क्षेत्रीय समन्वयक ने उत्तर प्रदेश राजर्षि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के क्षेत्रीय केन्द्र गोरखपुर के अन्तर्गत आने वाले सभी अध्ययन केन्द्र समन्वयकों/प्राचार्यो से अनुरोध किया है कि 20 वें दीक्षान्त समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पंजीकृत शिक्षार्थियों की प्रतिभागिता करायें। 
 
Facebook Comments