Wednesday 21st of October 2026 04:32:00 AM

Breaking News
  •  अशोक विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • योगी सरकार देगी पुलिस कर्मियों को बड़ा तोहफा |
  • वाराणसी में 25 अक्टूबर को गंगा के ऊपर गरजेंगे लड़ाकू विमान , नमो घाट पर होगा एयर शो|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 11 Sep 2025 4:35 PM |   771 views

मुक्त विश्वविद्यालय से गणित एवं पर्यावरण विज्ञान में करे स्नातकोत्तर

उत्तर प्रदेश सरकार मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से उन व्यक्तियों के लिए अवसर उपलब्ध कराता है, जो पारिवारिक, व्यावसायिक एवं नौकरी के जिम्मेदारियों के कारण नियमित कालेज जा कर शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाते। वे मुक्त विश्वविद्यालय के लचीले पाठ्यक्रमों और आनलाइन माध्यम से घर बैठे उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकते है। इसी कड़ी में यू.पी.आर.टी.ओ.यू समय-समय पर शिक्षार्थियों के लिए नए कोर्स पेश करता है, जिससे उन्हें न सिर्फ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिले बल्कि भावी रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिल सकें।
 
इसी को दृश्टिगत रखते हुए जुलाई 2025 सत्र से उत्तर प्रदेश राजर्शि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज ने स्नातक विज्ञान वर्ग के शिक्षार्थियों को एक विकल्प उपलब्ध कराया है। विश्वविद्यालय द्वारा मास्टर आफ साइंस कार्यक्रम के अन्तर्गत गणित और पर्यावरण विज्ञान प्रारम्भ किया है। यह कार्यक्रम ओपन एवं डिस्टेंस लर्निग (ODL) माध्यम से कराया जा रहा है।
 
इस कार्यक्रम की सबसे प्रमुख बात यह है कि यह पूरी तरह नई शिक्षा नीति (NEP 2020) और यू.जी.सी. द्वारा बनाए गए पाठ्यक्रम एवं क्रेडिट फ्रेमवर्क के अनुसार तैयार किया गया है। इसका उद्देश्य शिक्षार्थी को पारंपरिक पढ़ाई के साथ-साथ कौशल विकास की भी शिक्षा प्रदान करना है।
 
कोर्स का संचालन और संरचना :-
 
उत्तर प्रदेश राजर्शि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज का यह प्रोग्राम विज्ञान विद्याशाखा के अन्तर्गत चलाया जा रहा है। इसमें शिक्षार्थी को गणित के विभिन्न अवधारणाओं पर गहन जानकारी दी जाएगी। पी0 जी0 कार्यक्रम गणित के व्यवहारिक उपयोग के बजाय विश्लेशण और सिद्धान्त पर बल देता है जिससे शिक्षार्थी का उन्नत गणित का गहन ज्ञान प्राप्त होता है। जिससे शिक्षार्थी वास्तविक संसार की समस्याओं के पीछे के कारणों को समझ पाते है। वहीं पर्यावरण विज्ञान का अध्ययन इस पर केन्द्रित है प्राकृतिक प्रणालियॉ कैसे कार्य करती है? मानव गतिविधियॉ का क्या प्रभाव पडता है पर्यावरणीय समस्याओं का समाधान कैसे किया जाए? इन मुद्दों के समाधान ज्ञान और विशेशज्ञता वाले पेशेवरों को तैयार करना है।
 
कौन कर सकता है आवेदन :-
 
स्नातकोत्तर गणित कार्यक्रम में प्रवेश के लिए न्यूनतम योग्यता स्नातक में गणित विषय एव बी.टेक (CS/IT/EC) उत्तीर्ण हो। वहीं पर्यावरण विज्ञान मे प्रवेश के लिए स्नातक लाइफ सांइस, शारीरिक विज्ञान/कृशि/गृह विज्ञान से उत्तीर्ण होना चाहिए। यह उन शिक्षार्थीयों के लिए एक अच्छा विकल्प है, जो स्नातक विज्ञान उत्तीर्ण होने के पास रेगुलर विश्वविद्यालयों में सीटों की अनुपलब्धता के कारण विज्ञान वर्ग में उच्च शिक्षा नहीं प्राप्त कर पाते है। 
 
कोर्स की अवधि :-
स्नातकोत्तर गणित एवं पर्यावरण विज्ञान कार्यक्रम की अवधि दो साल है, परन्तु शिक्षार्थियों को इसमें लचीलापन दिया गया है। वे इस कार्यक्रम को अधिकतम चार साल तक में पूरा कर सकते है। यह सुविधा उन छात्रों के लिए विशेश रूप से उपयोगी होगी, जो किसी कारणवश व नियमित पढाई नहीं कर पाते या नौकरी व अन्य व्यक्तिगत जिम्मेदारियों के निर्वहन के साथ अध्ययन करना चाहते है।
 
फीस और क्रेडिट स्ट्रक्चर :-
 
इस कार्यक्रम में शिक्षार्थी को प्रति सेमेस्टर 20 क्रेडिट कुल 80 क्रेडिट चार समेस्टर में पूरे करने होगे। उत्तर प्रदेश राजर्शि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा इस कार्यक्रम को शुल्क रू 11,300.00 प्रति वर्श रखा है। इस शुल्क में रजिस्ट्रेशन और कार्यक्रम शुल्क सम्मिलित है। इसी शुल्क में स्टडी मटेरियल का प्रिंट उपलब्ध कराया जाएगा स्टडी मटेरियल की हार्डकापी नहीं लेने पर शुल्क में 15ः का छूट दिया जायेगा।
 
करियर के अवसर :-
 
गणित में स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने के बाद अवसरों की कोई कमी नहीं है। गणितज्ञ सांख्यिकी विद्, शिक्षक साफ्टवेर डेवलपर/इंजीनियर, विज्ञान एवं निवेश विश्लेशक, मौसम विज्ञानी, डेटा वैज्ञानिक, डेटा विश्लेशक, चार्टर्ड एकाउटेंट आदि जैसे नौकरियों में अवसर प्राप्त कर सकते है। पर्यावरणीय समस्याओं के प्रति जागरूकता अैर सतत विकास पर बल देने के कारण ऐसे पेशेवरों की मांग बढ़ी हैं, जो पर्यावरणीय चुनौतियों का समाधान कर सकें।
 
पर्यावरण विज्ञान उपाधि के बाद खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, खनन कपंनियां, तेल रिफाइनरियां, कपड़ा मिलें, नियोजन विभाग आदि में पेशेवरों की मांग बढ़ रही है। पर्यावरण वैज्ञानिक सरकारी कार्यालय, निजी क्षेत्र में कंपनियां, एन.जी.ओ. और जैसे स्थानों पर रोजगार पा सकते है। ये रोजगार पर्यावरण प्रबंधन, अनुसंधान, संरक्षण, नीति विकास और परामर्श जैसे क्षेत्रों में है।
 
कैसे करे आवेदन :-
 
जो भी शिक्षार्थी इस कार्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते है वे उत्तर प्रदेश राजर्शि टण्डन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज की वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर जाकर लागिन करके विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है और ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन प्रक्रिया सरल एवं सभी जरूरी दिशा-निर्देश वेबसाइट पर उपलब्ध है।
Facebook Comments