Thursday 12th of March 2026 08:33:59 PM

Breaking News
  • पूरा हिसाब लेंगे –ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ़ ,पडोसी देशों को भी नही करेंगे माफ़ |
  • लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव ,बोले नकली संतो का दौर खत्म होगा |
  • गैस संकट पर भारत सरकार का बड़ा बयान-पर्याप्त उपलब्धता है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Jun 2025 8:29 PM |   649 views

किसान गोष्ठियों का आयोजन किया गया

कुशीनगर-भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद- भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (IIVR) के कृषि विज्ञान केंद्र (KVK), सरगटिया एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, सरगटिया, कुशीनगर के संयुक्त तत्वावधान में “विकसित कृषि संकल्प अभियान” के तहत आज नेबुआ नौरंगिया ब्लॉक के बरवा खुर्द , हरपुर माफी एवं गिनुहुईया गांवों में किसान गोष्ठियों का आयोजन किया गया। इन गोष्ठियों में कुल 330 किसानों ने भाग लिया।
 
यह कार्यक्रम “विकसित भारत – विकसित कृषि” के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम रहा। इस अभियान के 12 वें दिन तक कृषि विज्ञान केंद्र सरगटिया द्वारा अब तक 11 प्रखंडों के 108 गाँवों को कवर किया जा चुका है, जबकि कुल 14 प्रखंडों के 135 गाँवों को इस अभियान के अंतर्गत शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
 
गोष्ठी में विभिन्न विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा जानकारी साझा की गई:
मौसम वैज्ञानिक श्रुति वि. सिंह ने खरीफ मौसम के लिए मौसम पूर्वानुमान तथा कृषि परामर्श सेवाओं का  महत्व पर प्रकाश डाला एवं कृषि विज्ञान केंद्र सरगटीया में  चल रही कृषि सम्बन्धी सूचनाओं के बारे में किसानों को अवगत कराया |
 
उन्होंने स्वयं सहायता समूह (SHG) के गठन, एफपीओ (FPO) से विपणन संबंधी जोड़ एवं क्लाइमेट स्मार्ट कृषि पर भी प्रकाश डाला।
 
तकनीकी अधिकारी मोतीलाल कुशवाहा ने सब्जियां में कीट प्रबंधन के बारे बताया एवं कम लागत मैं अधिक उत्पादन करने की तकनीकी के बारे मैं बताया ।
 
डॉ. गंगा राज, वैज्ञानिक (पादप रोग विज्ञान) ने रसायन मुक्त कीट प्रबंधन उपकरणों एवं सब्जियों में कीट नियंत्रण की उन्नत विधियों पर विस्तृत जानकारी दी। 
 
डॉ. अरुण प्रताप सिंह ने प्राकृतिक खेती एवं धान की ड्रम सीडर तकनीक से बुआई करने की विधि के बारे में बताया ।
 
डॉ. वाई. पी. भारती ने गन्ने में कीट प्रबंधन एवं जिले के लिए उपयुक्त प्रजातियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे गन्ने में पोका रोग नियंत्रण करे ।
 
कार्यक्रम में एडीजी (कृषि), नेबुआ नौरंगिया, एडीजी (पादप संरक्षण), अखिलेश सिंह, दिनेश प्रताप, मनोज गुप्ता,  सहित अन्य अधिकारी एवं वैज्ञानिकगण उपस्थित रहे।
Facebook Comments