Saturday 17th of October 2026 02:12:46 AM

Breaking News
  • प्रयागराज में माफिया से मुक्त जमीन पर बनेगे 602 आवास |
  • उत्तर प्रदेश में मिठाईयों पर एक्सपायरी डेट लिखना अनिवार्य |
  • पूर्व आईएस दिव्या मित्तल ने बनाई अपनी राजनैतिक पार्टी|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 17 May 2025 7:53 PM |   511 views

पूर्वोत्तर रेलवे पर 38 स्कूलों के 1400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने ‘मेरा अमृत स्टेशन‘ एवं ‘ऑपरेशन सिन्दूर‘ विषय पर आयोजित प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया

गोरखपुर- अमृत भारत स्टेशन योजना के अन्तर्गत पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी, लखनऊ एवं इज्जतनगर मण्डलों पर विकसित किये जा रहे रेलवे स्टेशनों पर आधारित स्थानीय स्कूलों में विभिन्न प्रतियोगितायें जैसे- निबन्ध लेखन, कविता लेखन तथा कविता पाठ, पेंटिंग (चित्रकारी), भाषण इत्यादि का आयोजन स्थानीय विद्यालयों में किया गया। इन प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साहपूर्वक बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 
 
इज्जतनगर मण्डल के बरेली स्थित कस्तूरबा नगर निगम गर्ल्स स्कूल, राम भरोसे लाल गर्ल्स इण्टर कालेज, इस्लामिया गर्ल्स इण्टर कालेज, हाथरस स्थित पी.बी.ए.एस. इण्टर कालेज, छोटे लाल रामनारायण सेकसरिया इण्टर कालेज, सेठ हरचरन दास गर्ल्स इन्टर कालेज एवं उझानी स्थित ए.पी.एस.इण्टरनेशनल स्कूल, देवनागरी स्कूल, गुलजारी लाल चम्पा लाल सरस्वती शिशु मन्दिर सहित 09 स्कूलों में 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
 
इसी प्रकार वाराणसी मण्डल के थावे स्थित डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, आदर्श राजकीय उत्क्रमिक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, आदर्श राजकीय मध्य विद्यालय, अल्फा इण्टरनेशनल मिशन स्कूल, क्रिसेंट मिशन हाईस्कूल एवं सुरेमनपुर बलिया स्थित सेठ एम.आर.जयपुरिया स्कूल, इण्डियन स्कूल ऑफ चिल्डेªन, यूनिक कान्वेंट रानीगंज, आर.पी.एम. इण्टर कालेज, द्वाबा चिल्डेªन स्कूल सहित 10 स्कूलों में 600 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा लखनऊ मण्डल में गोला (खीरी) स्थित बजाज पब्लिक स्कूल, श्री राजेन्द्र गिरि मेमोरियल एकेडमी, सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज, उमा देवी चिल्डेन एकेडमी, मैलानी स्थित सेंट मारटिन कान्वेंट स्कूल, सिद्धि विनायक पब्लिक स्कूल, प्राइमरी स्कूल नारंग, स्वामी नारायण छपिया स्थित सत्येन्द्र नाथ सुनील कुमार मेमोरियल इन्टर कालेज, रामछत्र मेमोरियल पब्लिक स्कूल, स्वामी नारायण इण्टर कालेज, राम सुरेमन जे.आर.बालिका इण्टर कालेज, अयोध्या स्थित चन्द्रावती मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल, चन्द्रावती मेमोरियल प्राइमरी स्कूल,  के.एम.पब्लिक स्कूल, महर्षि पतंजलि स्कूल, सिद्धार्थनगर स्थित सिद्धार्थनगर इण्टर कालेज, सरला इण्टरनेशनल एकेडमी, गंगा स्कूल एवं बलरामपुर स्थित करूणा मेमोरियल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सहित 19 स्कूलों के 300 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
 
इस प्रकार पूर्वोत्तर रेलवे में 38 स्कूलों में 1400 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुये अमृत स्टेशन एवं आपरेशन सिन्दूर विषयों पर ओजस्वी भाषण, वीररस युक्त कविता पाठ, आकर्षक पेंटिंग बनाकर अपनी कुशल प्रतिभा का परिचय दिया। 
 
इस प्रतियोगिता में जीतने वाले प्रतिभागियों को पूर्वोत्तर रेलवे के सम्बन्धित मण्डलों द्वारा सम्मानित किया जायेगा । 
Facebook Comments