Thursday 22nd of October 2026 08:50:00 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 May 2025 8:05 PM |   517 views

नवाबगंज में शार्ट-सर्किट से लगी आग, हजारों का सामान जलकर खाक

गोण्डा- जिले के नवाबगंज कस्बे में स्थित एक बेकरी की दुकान में बुधवार को हुए शार्टशर्किट से लगी आग में हजारों का सामान जलकर राख हो गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के घंटाघर के पास एक मकान के बेसमेंट में जिवराखन साहू की बेकरी की दुकान है। बुधवार की सुबह करीब 09 बजे दुकान बंद थी लेकिन दुकान के अंदर से धुंआ निकल रहा था। दुकान के आस पास के व्यापारियों ने घटना की सूचना दुकानदार को दी। जब शटर खोला गया तो अंदर आग लगी थी। आनन-फानन में व्यापारियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और थोड़ी देर में आग पर काबू पा लिया।

दुकान दार के पुत्र शिवकुमार ने बताया कि डीप फ्रीजर के तारों में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। आग लगने से दो डीप फ्रीजरों का कुछ भाग जल गया है इसके साथ ही बेकरी का हजारों रूपये का सामान भी जल गया है।

Facebook Comments