Wednesday 11th of March 2026 02:07:57 PM

Breaking News
  • पश्चिम बंगाल के वोटरों को राहत सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर अब ट्रिब्यूनल करेगा ख़ारिज आवेदनों की सुनवाई |
  • ईरान -इजराइल जंग का खेलो पर असर ICC वर्ल्ड कप लीग -2 पर लगी रोक ,फीफा ने कहा -नहीं टलेगा फुटबाल वर्ल्ड कप |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Apr 2025 6:38 PM |   388 views

ट्रांसफॉर्मिंग गोण्डा”: सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता के नतीजे घोषित

गोण्डा-जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद गोण्डा के तत्वावधान में आयोजित “ट्रांसफॉर्मिंग गोण्डा सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता” के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जनपद गोण्डा के पर्यटन स्थलों, स्वच्छता, पर्यावरण, शिक्षा, सामाजिक बदलाव, कृषि और नवाचार जैसे विषयों को रचनात्मक माध्यम से उजागर करना था।
 
प्रतियोगिता का आयोजन जिलाधिकारी महोदया के निर्देश पर किया गया था, जिसमें जनपद के 109 प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विविध विषयों पर आधारित प्रेरणादायक रील प्रस्तुत कीं। इन रीलों के माध्यम से गोण्डा की नई पहचान, पर्यावरणीय चेतना, डिजिटल शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, जैविक खेती, स्टार्टअप्स व पर्यटन की संभावनाओं को दर्शाया गया।
 
प्रतियोगिता के अंतर्गत निर्णायक मण्डल द्वारा निम्न प्रतिभागियों को पुरस्कार हेतु चयनित किया गया|
 
विनायक जायसवाल – बैंड प्राइज  – रु 21,000
 
दिव्यांश श्रीवास्तव – पब्लिक चॉइस अवार्ड – रु 11,000
 
वंदना लधवानी – निर्णायक मण्डल चयन अवार्ड – रु 11,000
 
अंकित श्रीवास्तव – सर्वश्रेष्ठ एडिटिंग/सिनेमेटोग्राफी (पर्यावरण) – रु 5,000
 
थीम आधारित विशेष पुरस्कार की श्रेणियों में भी निम्न विजेताओं को सम्मानित किया गया:
सिद्धांत पटेल – “नया गोण्डा, नई पहचान” 
 
अक्षय द्विवेदी – गोण्डा की हरियाली
 
विनोद कुमार – डिजिटल लर्निंग पर रील
 
अनुराग मौर्या – स्वच्छता जागरूकता
 
आशुतोष सोनी – महिला सशक्तिकरण
 
दुर्गेश कुमार सोनी – जैविक और आधुनिक कृषि
 
जानशी सिंह – युवा स्टार्टअप्स
 
काव्या सिंह – पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत
 
उक्त सभी प्रतिभागियों को रु 5,000 की धनराशि प्रदान की जाएगी। साथ ही प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी 109 प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसके लिए कुलरु 2,180 की व्यवस्था की गई है। कुल पुरस्कार राशि रु 90,180 निर्धारित की गई है।
 
जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने बताया कि यह नतीजे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर भी जारी कर दिए गए हैं। जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद, गोण्डा द्वारा संपर्क स्थापित कर प्रतिभागियों को अगली प्रक्रिया से अवगत कराया जाएगा।
Facebook Comments