Wednesday 11th of March 2026 09:23:06 AM

Breaking News
  • पश्चिम बंगाल के वोटरों को राहत सुप्रीमकोर्ट के आदेश पर अब ट्रिब्यूनल करेगा ख़ारिज आवेदनों की सुनवाई |
  • ईरान -इजराइल जंग का खेलो पर असर ICC वर्ल्ड कप लीग -2 पर लगी रोक ,फीफा ने कहा -नहीं टलेगा फुटबाल वर्ल्ड कप |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 22 Apr 2025 6:29 PM |   324 views

भीषण गर्मी से रहे सावधान

इस समय भीषण गर्मी एवं तपमान से फसल ,पशु, पंक्षी एवं आमजन बहुत ही परेशान है अभी  राहत मिलने की संम्भावना नजर नही आ रही है। समान्य तापमान से  4-6 डिग्री सेग्रे. तापमान ज्यादा है। तापमान अभी 42-43 डिग्री से. पहुंच गया है।  टंकी का पानी गर्म हो जा रहा है।

डा. रवि प्रकाश मौर्य  निदेशक  प्रसार्ड ट्रस्ट मल्हनी भाटपार रानी  ने  बताया कि  गर्मी कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है, कभी कभी छिटपुट बर्षा के कारण तापमान में बदलाव हो जा रहा है।कही कही ओलावृष्टि भी हो रही है। जिससे फसलों को काफी नुकसान हो रहा है। भीषण गर्मी होने के कारण लोग बहुत अधिक परेशान हैं और वहीं दूसरी तरफ गर्मी से लोग बीमार भी पड़ रहे हैं।  तेज धूप, गर्म हवा, और लू के प्रकोप से लोगों का हाल बेहाल हो चुका है। बढ़ती गर्मी से लोगों को काफी परेशानी हो रही है।

डा. मौर्य  ने बताया कि  इस समय सेहत पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है।  बहुत आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकलें। विशेष कर सुबह 11 बजे से अपरान्ह 3 बजे के मध्य  धूप में रहकर कार्य न करें।   इस मौसम में पानी, छाछ,दही, सतु  ,गुड़ ,खीरा,खरबूज ,तरबूज ,ककड़ी आदि का सेवन करें। 

खाली पेट कार्य न करें।  बहुत आवश्यक हो तो सिर पर टोपी या पगड़ी आवश्यक रूप से रखकर ही बाहर निकलें।साथ में पानी जरूर रखें।  बाहर का खाना ,समोसा , पकौड़ी आदि का सेवन न करें। पंक्षियों के लिए छत पर या पेड़ों के पास दाना पानी रखें। पशुओं को साफ एवं ताजा  पानी  पिलायें।  लगायी गई फसलों गन्ना, मक्का, सब्जियों , फलदार बृक्षों कों आवश्यकतानुसार  पानी देते रहे।

कृषि मौसम विज्ञान विभाग आ०न०दे० कृषि एवं  प्रौ०वि०वि०, कुमारगंज अयोध्या के अनुसार अधिकतम तापमान  42डिग्री से० है  जो समान्य से  3.5 डिग्री. से ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 24.5  डिग्री से० है जो समान्य से 3.0 सेग्रे ज्यादा है।सापेक्षिक आर्द्रता अधिकतम 78 प्रतिशत, न्यूनतम  34 प्रतिशत है।हवा की गति : 3.2 कि०मी०/घंटा हवा की दिशा : दक्षिणी-पश्चिमी है। आगामी 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है, वर्षा होने की संभावना नहीं है।

Facebook Comments