Tuesday 22nd of September 2026 01:55:11 AM

Breaking News
  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमीन फर्जीवाड़ा और मनी लोंद्रिंग मामले में 21 सितम्बर को पीएमएलए कोर्ट में पेशी |
  • भारत और अमेरिकी सेनाओ का साझा युद्धाभ्यास जारी , ड्रोन और एआई पर फोकस |
  • ODOP से काशी की मशहूर लौंगलता मिठाई को मिल रही नई पहचान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 18 Apr 2025 5:57 PM |   445 views

DJ की लेजर लाइट से संकट में फंसा विमान, पायलट की सूझबूझ से बचे 172 मुसाफिर

बिहार की राजधानी से बड़ी खबर है। यहां एक विमान के साथ हादसा होते-होते टल गया। बताया जा रहा है कि एक बारात में बज रहे डीजे की लाइट ने पूरे विमान के यात्रियों की जान को संकट में डाल दिया था। घटना उस वक्त हुई जब पटना एयरपोर्ट पर विमान लैंड करने वाला था। हालांकि, पायलट ने काफी धैर्य और सूझबूझ को दिखाते हुए विमान को सुरक्षित लैंड करवाया।बिहार के पटना एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होने से टल गया। एक लेजर लाइट के कारण हवा में उड़ रहे विमान का बैलेंस बिगड़ गया। उस वक्त विमान पर 172 यात्री सवार थे। लेकिन पायलट की सूझबूझ से हादसा होने से टल गया।

घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, इंडिगो की एक फ्लाइट पुणे से पटना के लिए निकली थी। उसे पटना एयरपोर्ट पर लैंड करना था। जैसे ही विमान लैंड करने लगा, वहां एयरपोर्ट से कुछ ही दूरी पर एक बारात में डीजे बज रहा था। डीजे में से लेजर लाइट्स भी जल रही थीं। बस उन्ही लाइट्स के कारण विमान का संतूलन बिगड़ गया।

बताया जा रहा है कि तब विमान में 172 यात्री सवार थे। हालांकि, पायलट ने काफी सूझबूझ का परिचय दिखाया और विमान को सुरक्षित लैंड करवाया। विमान को लैंड करने के बाद पायलट ने इसकी शिकायत तुरंत एयरपोर्ट प्रबंधन से की, जिसके बाद से एयरपोर्ट प्रबंधन हरकत में आया। एयरपोर्ट प्रबंधन ने तुरंत एयरपोर्ट थाने को इस घटना की पूरी सूचना दी। हालांकि, पुलिस जब तक हरकत में आती, तब तक डीजे काफी आगे निकल चुका था।

Facebook Comments