Saturday 13th of December 2025 05:59:11 PM

Breaking News
  • महाराष्ट्र में माइक्रोसॉफ्ट का भारी ,AI हब ,45 हजार लोगो के लिए रोजगार |
  • मोदी कैबिनेट ने डिजिटल जनगणना और कोलसेतू नीति को दी मंजूरी |
  • आल इंडिया सिविल सर्विस स्पोर्ट मीट 2025 -26 का भव्य आयोजन 13-15 दिसम्बर तक पटना में | 
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Apr 2025 7:13 PM |   188 views

नक्सलियों का हमला – ब्लास्ट में एक जवान शहीद

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक बहुत बड़ी नक्सली घटना हुई है। यहां चाईबासा में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में इन जवानों को एयरलिफ्ट कर रांची के राज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक जवान को मृत घोषित कर दिया है। जबकि दूसरे जवान की हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस जवान को स्पेशल केयर यूनिट में भर्ती किया गया है। झारखंड के डीजीपी चंदन कुमार सिन्हा के मुताबिक इस घटना में शहीद हुए जवान की पहचान झारखंड जगुआर के सुनील धान के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में घायल कोबरा बटालियन के विष्णु सैनी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत अभी गंभीर है और उन्हें डॉक्टरों की सघन निगरानी में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद नक्सलियों की तलाश में कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया गया है। झारखंड के सिंहभूम में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को टारगेट किया है। नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आने से दो जवान घायल हो गए। इनमें से एक जवान की मौत हो गई है, जबकि दूसरे की हालत नाजुक बताई गई है। घटना के बाद पुलिस ने कांबिंग ऑपरेशन शुरू किया है।

डीजीपी के मुताबिक झारखंड में नक्सलियों के सफाई के लिए विशेष अभियान शुरू किया गया है। इसी क्रम में पश्चिमी सिंहभूम जिले में एंटी नक्सल ऑपरेशन को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसी ऑपरेशन के तहत सुरक्षा दस्ता छोटा नागरा एवं जराईकेला थाना के सीमावर्ती जंगली एवं पहाड़ी क्षेत्रों में गश्त कर रहा था और नक्सलियों द्वारा बिछाए गए आईईडी की चपेट में आ गया।

Facebook Comments