Thursday 22nd of October 2026 08:51:27 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Apr 2025 7:36 PM |   461 views

प्लेटफार्म वर्कर्स ई-श्रम पोर्टल पर कराए पंजीकरण

कुशीनगर-श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने समस्त श्रमिकों को अवगत कराया है और अर्थव्यस्था में प्लेटफार्म वर्कर्स की महत्वपूर्ण भूमिका और सामाजिक सुरक्षा व स्वास्थ्य सेवा तक की पहुँच से जुडी चुनौतियों को देखरेख हुए भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय बजट 2025.-26 में प्लेटफार्म वर्कर्स के लिए आयुष्मान प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के विस्तार की घोषणा की गई है।
 
उक्त के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्लेट फार्म वर्कर्स को ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत करने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
 
“समस्त को यह अवगत कराना है कि यह श्रमिक सिर्फ ऑनलाइन प्लेटफार्म पर सेवायोजक ग्राहक से जुड़े होते हैं इसलिए इन्हें प्लेटफार्म वर्कर्स/गिग वर्कर्स कहते हैं तथा उनके सेवायोजकों / नियोक्ताओं को एग्रीगेटर्स कहते हैं। “भारत सरकार द्वारा दिनांक-12.12.2024 से ई-श्रम पोर्टल पर इन सभी श्रमिकों के पंजीयन के लिए पृथक से मॉड्यूल ऑन बोर्ड किया जा चुका है। सेवा के आधार पर एग्रीगेटर्स की श्रेणी और एग्रीगेटर्स के नाम निम्न तालिका में अंकित है।
 
एग्रीगेटर्स की श्रेणी राइड शेयरिंग सर्विस के अंतर्गत ओला, उबर, क्विकराइड, मारू, कूबो, टैक्सी फोर्सर आदि आते है।फूड एण्ड लॉजिस्टिक डिलीवरी के अंतर्गत जोमेटो, स्वीगी, ब्लिंकिट, फूड पॉण्डा, बिगबॉस्केट, जैपटो, ग्रोफर्स आदि आते है।लॉजिस्टिक सर्विस के अंतर्गत एक्सप्रेसवीस, एक्सप्रेसलाजिस्टिक, ब्लूडार्ट, फिडेक्स, ट्रेक्कॉन, शिपरॉकेट, पॉर्टर आदि आते है।ई-मार्केटप्लेस के अंतर्गत अमेजान, फिल्पकार्ट, स्नैपडेल ई-वे, शॉपक्लू, होम शॉप 18, मित्रा, मीसो आदि आते है।
 
प्रोफेशनल के अंतर्गत अरबनकम्पनी, जेरोधा, एरजेलबोकिंग, प्रेक्टोलाइक, बाइजूसबेटर हेल्थ, टॉक्सपेस, वेडान्टू, टॉपरस, लीगलरा आदि आते है।हेल्थ केयर के अंतर्गत प्रेस्टो, नाइका, टाटा 1 एम०जी०, नेटमेडस, मेडलाइफ फिटविट आदि आते हैं।ट्रेवर्ल्स एण्ड हॉस्पिटेलिटी के अंतर्गत रेड बस, मेकमाईट्रिप, गोइबो, यात्रा, अगोडा आदि आते हैं।कन्टेन्टमीडिया सर्विस के अंतर्गत यूट्यूब, फेसबुक, नेटफिल्कस, स्पोटीफाई, गुगल, अडबर्ड, गेन आदि आते है।
  
अतः सभी प्लेटफार्म वर्कर्स से यह आह्वाहन किया जाता है कि वह अपना ई-श्रम का पंजीयन निम्न URL के माध्यम से कर सकते हैं:-
 
 https://register.Eshram.gov.in/#/user/platform-worker-registration असंगठित क्षेत्र के उपरोक्त से आच्छादित सभी श्रमिकों से अपील है कि उक्त URL के माध्यम से स्वयं अपने नजदीकी जनसेवा केन्द्रों अथवा अपने जिला श्रम कार्यालय (कार्यालय सहायक श्रमायुक्त, रामकोला रोड शनिदेव मन्दिर के सामने पडरौना, कुशीनगर) से सम्पर्क कर पंजीयन करा सकते है, पंजीयन हेतु आधार कार्ड, आधार लिंक मोबाइल नम्बर, बैंक पासबुक, पैन कार्ड आवश्यक अभिलेख है।
Facebook Comments