Thursday 22nd of October 2026 03:41:25 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Apr 2025 7:08 PM |   753 views

IPL- 2025 में काव्या मारन के 39.25 करोड़ का घाटा, नहीं मिल रहा रिटर्न

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन को अपने खर्च किए पैसों पर नुकसान झेलना पड़ रहा है. वो भी पूरे 39.25 करोड़ रुपये का नुकसान। ऐसा इसलिए कह रहे हैं कि SRH की मालकिन ने जिन 3 खिलाड़ियों पर ये 39.25 करोड़ रुपये खर्चे, वो इन्वेस्टमेंट पर उस तरह का रिटर्न नहीं दे रहे।

गौरतलब है कि जिन खिलाड़ियों पर काव्या मारन ने मोटी रकम खर्ची थी। वे ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड, युवा भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं जिनके पिछले सीजन के प्रदर्शन को देखते हुए हेड और अभिषेक को 28 करोड़ में रिटेन किया था। दोनों को 14-14 करोड़ देने का फैसला काव्या मारन ने किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में ईशान किशन पर 11.25 करोड़ रुपये लुटाए थे।

गौरतलब है कि पिछले आईपीएल सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल में टीम को हार मिली थी लेकिन अपने प्रदर्शन से इस टीम ने फैंस का दिल जीता था, जबकि विरोधी टीमों के दिमाग में डर भर दिया था। ऐसे में नए सीजन में भी इस टीम से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद थी। मगर सीजन के पहले मैच को छोड़कर सनराइजर्स इस सीजन में बार-बार फिसड्डी साबित हो रही है। 

Facebook Comments