Saturday 5th of September 2026 04:51:07 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Apr 2025 6:22 PM |   688 views

महिमा तेरी बड़ी निराली

हाथ पसारे आया द्वारे
विनती सुन लो मां काली,
मेरे संकट हर लो माते
झोली भर दो है खाली ।
 
महिमा तेरी बड़ी निराली
अदभुत रूप है छवि तेरी,
नाम तेरे अनगिनत हैं माते
संकट हर लो महामाई ।
 
कृपा होती जिस पर तेरी
धन्ना सेठ वो बन जाता,
दंभ दूर होता संतोषी
सारे ही सुख को पाता ।
 
मुझ पर भी कृपा करो माते
शत्रु रहित जीने का वर दो,
करो सुरक्षित मुझको जननी
मेरे जीवन से शत्रु हर लो।
 
कभी घमंडी बन ना पाऊं
मति मेरी ना भरमाए,
विषय भोग में लिप्त रहूं ना
चिंतन हृदय ये रह पाए ।
 
तेरी अनुकम्पा से माते
दूर कभी ना हो जाऊं,
वर दो ऐसा मुझको अम्बे
 तेरे शरण ही रह पाऊं ।
 
हर पाखंड से दूर रहूं मैं
कृपा ऐसी कर दो मां,
मेरी सूखी बगिया में तुम
हरियाली को भर दो मां ।
 
कभी किसी का दिल ना दुखाऊं
दुःख का कारण बनूं ना मां,
करते चलू मैं सब की भलाई
आशीष ऐसा दे दो मां ।
 
मेरी विनती सुनो भवानी
मुझको तुम ठुकराओ ना,
कोई नहीं है जग में मेरा
तुम तो गले लगा लो मां ।
 
बनी भिखारन संजू आई
दिल में आस लगा के मां,
तुम तो करुणामई हो माते
जीवन से दुःख हर लो ना ।
 
डॉo संजुला सिंह” संजू”
     जमशेदपुर
Facebook Comments