Thursday 22nd of October 2026 09:52:18 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Apr 2025 7:36 PM |   644 views

कंबाइन मशीन की चिंगारी से लगी आग, मशीन सीज, एफआईआर दर्ज

देवरिया-उपजिलाधिकारी रुद्रपुर हरिशंकर लाल ने बताया कि आज दिनांक 03.04.2025 को ग्राम भेड़ी में एक कम्बाईन मशीन जिसका चेचिस नं० PAIN913A19019 के द्वारा गेहूँ की कटाई की जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसमें चिंगारी उत्पन्न होने से अचानक गेहूँ की खड़ी फसल में आग पकड़ ली। कंबाइन मशीन पर आग बुझाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नही था।
 
जबकि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में ही दिशा-निर्देश जारी किया गया है कि कंबाइन मशीन का प्रयोग करने से पहले पर्याप्त पानी की व्यवस्था, अग्निशामक यंत्र, बालू आदि रखें, जिससे आग को शुरुआती स्तर पर नियंत्रित किया जा सके।
 
दोपहर लगभग 2 बजे सूचना मिलते ही उपजिलाधिकारी रूद्रपुर एवं अनिल कुमार तिवारी नायब तहसीलदार रूद्रपुर द्वारा राजस्व विभाग की संयुक्त टीम के साथ मौके पर तत्काल पहुंचे, जहाँ पहले से ही अभिषेक राय थानाध्यक्ष एकौना द्वारा ग्रामवासीयों के मदद से आग पर काबू करने का प्रयास किया जा रहा था|
 
लगभग दोपहर 02:10 मिनट पर दो फायर टैंकर द्वारा करीब तीन घण्टे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिसकी तत्काल राजस्व टीम में उपस्थित लेखपालों द्वारा घटना में नुकसान का जायजा लिया गया, जिसमें 25 काश्तकारों की लगभग 6.000हे0 की गेहूँ की खड़ी फसल जल कर नष्ट हो गयी।
 
चालक को कंबाइन मशीन के साथ हिरासत में लेते हुए अपराध सं0 27/2025 दिनांक 03.04.2025 को कार्रवाई कर दी गयी। कंबाइन मशीन को सीज करते हुए थानाध्यक्ष एकौना को सुपुर्द कर दिया गया है।
Facebook Comments