Friday 23rd of October 2026 02:00:35 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Apr 2025 7:13 PM |   678 views

हैरान कर देने वाली घटना: मां-बेटा और बेटी के शव, पति के इरादे पर सवाल

झारखंड के ही गिरीडीह जिले के लोकाय थाना क्षेत्र के बरदौनी गांव उस वक्त हड़कंप मच गया। जब एक ही परिवार के 3 सदस्यों की एक साथ लाश बरामद हुई| मां और बेटे की लाश पेड़ पर फंदे से झूलता हुई मिली, जबकि बेटी का शव पास में ही तालाब से बरामद किया गया है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की लाश मिलते ही गांव में कोहराम मच गया । मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर लोकाय थाना की पुलिस ने शक के आधार पर मृतक महिला के पति को हिरासत में लेते हुए ट्रिपल मर्डर मामले को लेकर अनुसंधान में जुट गई है।

ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार की देर रात किसी घरेलू कलह को लेकर दोनों पति-पत्नी में जोरदार विवाद और झगड़ा हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी विवाद के बाद पति चारो हेम्ब्रम ने ट्रिपल मर्डर की दर्दनाक घटना को अंजाम दिया है। इसी आशंका में पुलिस ने चारो हेम्ब्रम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जानकारी के मुताबिक, गिरीडीह जिला के ही तिसरी प्रखंड अंर्तगत लोकाय थाना क्षेत्र से बरामद तीनों लाश की पहचान बरदौनी गांव के रहने वाले चारो हेम्ब्रम की पत्नी रेणु टुडू, उसकी लगभग 8 वर्षीय नाबालिक बेटी सरिता हेम्ब्रम और लगभग 5 वर्षीय नाबालिग बेटे सचित हेम्ब्रम के रूप में हुई ।

वहीं यह घटना की सूचना पूरे क्षेत्र में आग की तरफ फैल गई। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ जुट गई, हर कोई ट्रिपल मर्डर की घटना में शामिल आरोपी को कठोर सजा देने की मांग कर रहा है। वहीं घटना की सूचना के बाद दलबल के साथ खोरीमहुआ के एसडीपीओ राजेश प्रसाद भी घटना स्थल पर पहुंचे हैं। पूरे मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है। सभी साबूत एकत्रित किए जा रहे हैं। इसके साथ ही तीनों शवों को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Facebook Comments