Friday 23rd of October 2026 02:30:57 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Apr 2025 6:52 PM |   477 views

अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान

सुलतानपुर -परिवहन आयुक्त  द्वारा दिये गये निर्देश के क्रम में आज  से 30 अप्रैल 2025 तक अपंजीकृत एवं अवैध ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध विशेष चेकिंग अभियान (दिनांक 02.04.2025) को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी नन्द कुमार, टी.आई. राम निरंजन एवं यात्री/मालकर अधिकारी शबाना परवीन के साथ संयुक्त रूप से मिलकर  जनपद सुलतानपुर के विभिन्न चौराहों पर ई-रिक्शा के विरूद्ध अभियान चलाया गया|

जिसमें लगभग 52 ई-रिक्शा के विरूद्ध बिना लाइसेन्स/अपंजीकृत ई-रिक्शा संचालन करते हुए पाये गये, जिस पर चालान/निरूद्ध की कार्यवाही की गयी और सभी वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा गया कि नाबालिग चालकों से वाहन का संचालन न करवाये, बिना ड्राइविंग लाइसेन्स के किभी भी वाहन का संचालन न किया जाये ।

Facebook Comments