Friday 23rd of October 2026 03:32:12 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 1 Apr 2025 6:20 PM |   448 views

मालगाड़ियों की टक्कर से हादसा, दो लोको पायलट की मौत

झारखंड के साहिबगंज जिले के बरहेट में एनटीपीसी फाटक के पास दो मालगाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों मालगाड़ियों के इंजन के परखच्चे उड़ गए। इंजन में आग लग गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हुई है, जबकि चार लोग घायल हैं।वहीं एक रेल कर्मी अब भी इंजन में फंसा हुआ है। मौके पर बचाव टीम पहुंची है।

घायलों को बेहतर इलाज के लिए साहिबगंज जिला के बरहेट स्थित सदर अस्पताल ले जाया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। लमटिया से कोयला लेकर फरक्का जा रही मालगाड़ी ने रेलवे ट्रैक पर पहले से खड़ी मालगाड़ी को टक्कर मारी है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के इंजन में आग लग गई। इस हादसे में 2 लोको पायलट की मौत हुई है।

वहीं घायलों में चार सीआईएसएफ के जवान शामिल हैं। दोनों मालगाड़ियों में कोयला लदा था। हादसे की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया।साहिबगंज मुख्यालय से मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की ओर से आग बुझाई जा रही है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, इंजन में सात लोग सवार थे, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे के बाद इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रैक से अलग होकर पलट गया। मालगाड़ियों के डिब्बे पटरी से उतर आए और एक-दूसरे पर चढ़ गए. इस हादसे के बाद इस रूट पर ट्रेनों का आवागमन ठप हो गया। पीछे चल रहीं ट्रेनें अपने-अपने स्टेशनों पर खड़ी हैं।

Facebook Comments