Monday 1st of June 2026 10:01:50 AM

Breaking News
  • अमेरिका में तीन साल के उच्चतम स्तर पर महंगाई|
  • देश में पेट्रोल डीजल की कोई कमी नहीं – केंद्र सरकार|
  • 2680से अधिक मामले बांग्लादेशी अधिकारियों के पास भेजे गये |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 28 Mar 2025 6:52 PM |   633 views

जल संचयन है जरुरी -संतोष

देवरिया – जनपद देवरिया में 20 खेत तालाबो का निर्माण कराया गया है | खेत तालाब की लागत एक लाख पांच हजार है अनुदान 52हजार 500 सौ रूपये है |आकार 22 *20*3 मीटर है | जिसका मुख्य उद्देश्य वर्षा जल को संचय कर जीवनदायिनी सिचाई हेतु उपयोग करना है |स्प्रिंकलर द्वारा खेतों तक जल पहुँचाना ,भूगर्भ जल स्तर में वृद्धि ,मत्स्य पालन सिंघांडे की खेती कर रोजगार बढ़ाना है |

उक्त जानकारी भूमि संरक्षण अधिकारी संतोष मौर्य ने दिया और कहा कि आने वाले  वर्षो में पानी हमारे देश की सबसे बड़ी समस्या होगी | हम लोगो को जल संचयन करना चाहिए ,और आवश्यकतानुसार जल उपयोग करना चाहिए |

उन्होंने बताया कि सरकार के 8 वर्ष पूरे होने पर लाभार्थियों को कृषि मंत्री ,राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ,जिलाधिकारी,मुख्य विकास अधिकारी द्वारा प्रमाण -पत्र प्रदान किया गया |                       

Facebook Comments