Sunday 5th of April 2026 09:15:24 PM

Breaking News
  • हिमंत बिस्वा शर्मा का कांग्रेस पर बड़ा पलटवार ,पवन खेर को दी जेल भेजने की चेतावनी |
  • UGC पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान कुछ संगठन भारत को इस्लामी राज्य  बनाना चाहतें हैं|
  • प्रधानमंत्री मोदी की पश्चिम बंगाल में बड़ी चेतावनी ,चार मई के बाद TMCके हर पाप का हिसाब होगा |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Mar 2025 7:19 PM |   725 views

मैं बिहार हूं

जन्म हुआ था मेरा
22 माच 1912 को,
तब से लेकर आज तक
मैं मेहनत का आधार हूं ।

हां जी हां मैं बिहार हूं ।

मेरी पहचान है धोती कुर्ता
और साड़ी मेरी शान है,
सिर पे पाग और पगड़ी मेरी
ये अनोखी पहचान है ।

हां जी हां, मैं बिहार हूं।

संस्कारों से बंधे हम रहते
और मिट्टी से जुड़कर रहते,
लिट्टी – चोखा , अचार सत्तू
 खाते हम हैं शान से ।

हां जी हां , मैं बिहार हूं ।

मां जानकी का हूं मायका
श्रीराम प्रभु का ससुराल हूं,
हूं निर्वाण महावीर का मैं
और बुद्ध का अवतार हूं ।

हां जी हां , मैं बिहार हूं ।

मिथिला का मैं प्रसिद्ध पेंटिंग
मां गंगा का श्रृंगार हूं,
वर्मा का मैं हूं बलुशाही
‘गया’ का सुप्रसिद्ध घीबर हूं ।

जी हां जी, मैं बिहार हं ।

 विक्रमशिला मैं हूं शिक्षा का
दिनकर का शब्दधार हूं,
विद्यापति का हूं मैं गायन
गंगा की कल-कल धार हूं ।

जी हां जी , मैं बिहार हूं।

कर्मठता के बल पर हरदम
आगे बढ़ने को तैयार रहूं,
नहीं किसी से द्वेष हूं रखता
मानवता का सूत्रधार हूं ।

जी हां जी , मैं बिहार हूं ।

डॉ० संजुला सिंह “संजू”
जमशेदपुर (झारखंड ) 

Facebook Comments