Thursday 2nd of April 2026 11:56:19 AM

Breaking News
  • तृतीय विश्व युद्ध की आहट , ईरान ,अमेरिका इजराइल की जंग ने दुनिया को हिलाया ,ईरान से लड़ते -लड़ते नाटो से भी भीड़ बैठे ट्रंप |
  • उत्तर प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट का नया नियम लागू|
  • उत्तर प्रदेश जनगणना का पहला चरण 22 मई से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Mar 2025 6:24 PM |   387 views

होली पर्व शान्ति और सद्भाव का संदेश देता है – आचार्य निर्मल यादव

गोरखपुर -सरस्वती शिशु मन्दिर (10+2) पक्कीबाग, गोरखपुर में होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आचार्य निर्मल यादव ने  होली के पौराणिक, आध्यात्मिक, वैज्ञानिक व सामाजिक महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि होली पर्व शान्ति और सद्भाव का संदेश देता है। होली पुराने गिले-शिकवे भूलकर भाईचारे और प्रेम का संदेश देता है। यह त्योहार न केवल समाज में एकता को बढ़ावा देता है, उत्साह का संचार करता है।
 
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ राजेश सिंह जी ने आचार्य गणों को अबीर गुलाल लगा कर  होली की शुभकामनाएं दी। आचार्य व आचार्या बहनों को संबोधित करते हुए कहा कि होली में एकता, निकटता एवं समरसता तीनों समाहित है। इस दिन लोग सभी मतभेदों को भूलकर एक-दूसरे के साथ होली खेलते हैं। बहन प्रियदर्शनी, भानुप्रिया एवं आचार्य हरिकिशुन गिरी का गीत हुआ।
 
इस अवसर पर विद्यालय समिति के कोषाध्यक्ष महेश गर्ग , प्रथम सहायक रुक्मिणी उपाध्याय सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।
Facebook Comments