Thursday 2nd of April 2026 06:40:21 AM

Breaking News
  • तृतीय विश्व युद्ध की आहट , ईरान ,अमेरिका इजराइल की जंग ने दुनिया को हिलाया ,ईरान से लड़ते -लड़ते नाटो से भी भीड़ बैठे ट्रंप |
  • उत्तर प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट का नया नियम लागू|
  • उत्तर प्रदेश जनगणना का पहला चरण 22 मई से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 7 Mar 2025 6:37 PM |   300 views

मिलावटखोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 720 किलो बेसन सीज

देवरिया- आगामी होली पर्व के दृष्टिगत मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के आयुक्त के आदेश एवं जिलाधिकारी, देवरिया के निर्देशानुसार जनपद में विशेष प्रवर्तन कार्रवाई की गई।
 
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी   देवरिया राजीव मिश्र के नेतृत्व में गठित टीम ने विशेष रूप से खोया, पनीर, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, खाद्य तेल, घी एवं वनस्पति, रंगीन कचरी, पापड़, चिप्स, नमकीन, विभिन्न प्रकार की मिठाइयां तथा अन्य खाद्य पदार्थों जैसे बेसन व मैदा में मिलावट की जांच के उद्देश्य से सघन निरीक्षण किया।
 
जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन की कार्रवाई की गई, जिसमें बरहज तहसील स्थित भलुअनी बाजार से बेसन, मैदा एवं जीरा के नमूने संग्रहित किए गए। मानकों के विपरीत होने की आशंका के आधार पर 720 किलोग्राम बेसन (जिसकी अनुमानित कीमत रु 65,000.00 है) को सीज किया गया। सदर तहसील के सोनू घाट स्थित खोया निर्माण इकाई से दूध एवं खोया के नमूने संग्रहित किए गए।
 
इस कार्रवाई में राजीव मिश्र, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी, तथा प्रेमचंद्र, राम यादव एवं  नेहा त्रिपाठी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।
Facebook Comments