Thursday 22nd of October 2026 04:14:45 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 27 Jan 2025 6:16 PM |   349 views

गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी

गोरखपुर- 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26वीं वाहिनी पीएसी गोरखपुर के क्वार्टर गार्ड पर  सेनानायक आनन्द कुमार IPS द्वारा हर्षोल्लास व उत्साह के साथ ध्वज़ारोहण किया गया  व ससम्मान राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गयी तथा संविधान के प्रस्तावना की शपथ दिलायी गयी।
 
सेनानायक द्वारा 02 सर्वश्रेष्ठ कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा मेडल प्रदान कर मिष्ठान वितरण किया गया तथा सभी  को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दी गई। उसके बाद महोदय द्वारा वाहिनी अस्पताल पहुँचकर मरीज़ों की मिज़ाज पूर्सी करते हुए उन्हें फल वितरण किया गया।
 
इस अवसर पर शिविरपाल गणेश सिंह, दलनायक राणाप्रताप चौहान, दलनायक राजेश यादव, सूबेदार सैन्य सहायक धर्मेंद्र सिंह सहित वाहिनी के समस्त अधिकारी/कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
Facebook Comments