Friday 13th of March 2026 08:39:31 PM

Breaking News
  • पूरा हिसाब लेंगे –ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ़ ,पडोसी देशों को भी नही करेंगे माफ़ |
  • लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव ,बोले नकली संतो का दौर खत्म होगा |
  • गैस संकट पर भारत सरकार का बड़ा बयान-पर्याप्त उपलब्धता है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 14 Dec 2024 4:10 PM |   345 views

उपाध्यक्ष उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा महिला जन सुनवाई कार्यक्रम 16 दिसंबर को

कुशीनगर -जिला प्रोवेशन अधिकारी विनय कुमार ने बताया कि  चारू चौधरी,उपाध्यक्ष, उ०प्र० राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश के प्रशासनिक अधिकारी द्वारा जनपद कुशीनगर मे 16 दिसंबर  2024 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे आगमन होना है। जिसमें महिला उत्पीडन की घटनाओं की समीक्षा / महिला जनसुनवाई / निरीक्षण का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। उक्त के क्रम में दिनाँक 16.12.2024 दिन सोमवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे महिला जनसुनवाई की जानी है।
 
जिला प्रवेशन अधिकारी ने बताया कि चारू चौधरी, उपाध्यक्ष, उ०प्र० राज्य महिला आयोग की अध्यक्षता में जनपदीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक एवं महिला जनसुनवाई का कार्यक्रम कलेक्ट्रेट सभागार कुशीनगर में आयोजित किया जाएगा, जिसमें पीड़ित महिलाएँ अपना प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर अपनी समस्या का समाधान करा सकती है।
 
जिला प्रवेशन अधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारी गण से अद्यतन रिपोर्ट के साथ स समय उपस्थित होने की अपेक्षा की है।
Facebook Comments