Friday 13th of March 2026 09:43:47 AM

Breaking News
  • पूरा हिसाब लेंगे –ईरान के सुप्रीम लीडर ने पहले संबोधन में किया साफ़ ,पडोसी देशों को भी नही करेंगे माफ़ |
  • लखनऊ में अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अखिलेश यादव ,बोले नकली संतो का दौर खत्म होगा |
  • गैस संकट पर भारत सरकार का बड़ा बयान-पर्याप्त उपलब्धता है |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Dec 2024 5:19 PM |   342 views

विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया

सलेमपुर -आज राजकीय महिला महाविद्यालय सलेमपुर देवरिया में विश्व मानवाधिकार दिवस का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० हरीश कुमार रहे।

उन्होने अपने वक्तव्य में कहा कि मानवाधिकार का अर्थ है मानव को उनके अधिकार के प्रति सचेत करना। यह संयुक्त राष्ट्र संघ की पहली बड़ी चुनौती है जिसे स्वीकार किया गया। इसे महासभा की 317वीं बैठक में स्वीकार किया गया। जिसमें सभी राज्यो एवं इच्छुक संगठनो से मानने की अपील की गई थी। आज के संदर्भ में यह आवश्यक बना गया है।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० योगेन्द्र सिंह ने कहा कि मानवाधिकार के बिना किसी भी समाज या व्यक्ति की संकल्पना संभव नहीं है। इसी दिन की संकल्पना का अर्थ है कि कही भी अधिकार की अवहेलना नही होनी चाहिए ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक एवं छात्राऐ उपस्थित रहे।

Facebook Comments