Tuesday 13th of October 2026 11:44:46 PM

Breaking News
  • बीजेपी महिला मोर्चा का कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन|
  • झाँसी में राष्ट्रीय हाकी प्रतियोगिता का शुभारम्भ|
  • लखनऊ में कैंसर की दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30% तक सीमित|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 4 Nov 2024 6:07 PM |   602 views

08 नवंबर को छठ पर्व पर अतिरिक्त अवकाश घोषित

देवरिया – जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह ने बताया है कि सचिव/मंत्री, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, देवरिया के प्रस्ताव द्वारा यह कहा गया है कि 07 व 08 नवंबर को छठ पर्व मनाया जाएगा। 08 नवंबर, दिन शुक्रवार को छठ पूजा के उपलक्ष्य में अवकाश घोषित किए जाने का अनुरोध किया गया है।
 
प्रशासनिक आदेश के तहत 07 नवंबर को छठ पूजा के लिए पहले ही स्थानीय अवकाश घोषित किया जा चुका है। उसी क्रम में 08 नवंबर 2024, दिन शुक्रवार को भी छठ पर्व पर अतिरिक्त अवकाश घोषित किया गया है। इस दिन दीवानी न्यायालय, देवरिया के समस्त न्यायालय एवं कार्यालय बंद रहेंगे।
Facebook Comments