Tuesday 16th of June 2026 06:33:32 PM

Breaking News
  • ममता बनर्जी के वफादारों ने संभाला मोर्चा ,TMC के बागी गुट को रोकने के लिए स्पीकर से मिले कीर्ति सागरिका |
  • ऑटो सेक्टर में बड़ा ऐलान अब 100%एथेनोल पर चलेगी गाडी ,नितिन गडकरी ने फाइल पर किये साइन |
  • मोरेना ट्रेन हादसा –आग के डर से भागे यात्री दूसरी ट्रेन ने रौदा|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 10 Oct 2024 4:34 PM |   807 views

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय आधारित रिक्त 254 पदों पर आवेदन प्रारम्भ

 
  • महिला अभ्यर्थी ही आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल के माध्यम से कर सकती है ऑनलाइन आवेदन|
  • भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के दलाल अथवा किसी अन्य व्यक्ति के प्रलोभन में न पड़े, ऐसे लोगो की दें सूचना-डीएम
देवरिया- जिलाधिकारी मित्तल ने बताया है कि जनपद देवरिया के ग्रामीण, शहरी परिक्षेत्रों में संचालित बाल विकास परियोजना में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के मानदेय आधारित रिक्त 254 पदों पर आवेदन प्रारम्भ हो गया है।
 
उक्त पद पर केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन करने हेतु पात्र हैं। आवेदन पत्र आंगनबाड़ी भर्ती पोर्टल http://upanganwadibharti.in/  के माध्यम से किया जाना है। रिक्त पदो पर ऑनलाइन आवेदन हेतु अंतिम तिथि दिनांक 09 नवंबर 2024 को मध्यरात्रि 12 बजे तक निर्धारित है।
 
जिलाधिकारी ने कहा कि सम्पूर्ण प्रक्रिया विभागीय पोर्टल पर ऑनलाइन प्राप्त आवेदनो के आधार पर की जायेगी। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से निष्पक्ष एवं पारदर्शी होगी। उन्होने सर्व साधारण से अनुरोध किया है कि उक्त भर्ती प्रक्रिया में किसी भी तरह के दलाल अथवा किसी अन्य व्यक्ति के प्रलोभन में न पड़े एवं ऐसे लोगो की सूचना उन्हें दे।  
 
जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला कार्यक्रम अधिकारी देवेन्द्र कुमार ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया है कि रिक्त पदों हेतु केवल महिला अभ्यर्थी ही पात्र होगें। चयन की समस्त कार्यवाही बाल विकास विभाग एवं पुष्टाहार, उ०प्र० के शासनादेश दिनांक 21 मार्च 2023 में वर्णित प्रक्रिया के अधीन होगी। शासनादेश की अधिकारिक वेबसाईट से प्राप्त किया जा सकता है।
 
आंगनबाड़ी कार्यकत्री की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता इण्टरमीडिएट एवं उसके समकक्ष निर्धारित है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद के लिये न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 35 वर्ष निर्धारित है। आयु की गणना 01 जुलाई, 2024 से की जायेगी। अभ्यर्थी के जन्मतिथि के संबंध में हाईस्कूल अंकपत्र एवं प्रमाण पत्र में अंकित जन्मतिथि ही मान्य होगी। रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्री के पद पर आवेदन हेतु उसी ग्राम सभा तथा शहरी क्षेत्र हेतु उसी वार्ड का निवासी होना अनिवार्य है।
 
ग्रामसभा में किसी भी श्रेणी में पात्र अभ्यर्थी उपलब्ध न होने पर सम्बन्धित न्याय पंचायत में से श्रेणीवार चयन किया जायेगा। विधवा अभ्यर्थी हेतु ग्राम पंचायत अधिकारी या सम्बन्धित नगर निकाय द्वारा निर्गत उसके पति का मृत्यु प्रमाण पत्र एवं परिवार पंजिका की प्रमाणित नकल मान्य होगी। तलाकशुदा अथवा परित्यक्ता के सम्बन्ध में मा० न्यायालय द्वारा निर्गत विधिक आदेश ही मान्य होगा। आय के सम्बन्ध में तहसील द्वारा निर्गत नवीन (विज्ञापन जारी होने की तिथि से छः माह के पूर्व का मान्य नहीं)।
 
आनलाईन डिजिटल हस्ताक्षर से निर्गत आय प्रमाण पत्र ही मान्य होगें जिनका आन लाईन सत्यापन सम्भव हो। निवास व जाति प्रमाण-पत्र के सम्बन्ध में तहसील से आनलाईन डिजिटल हस्ताक्षर से निर्गत निवास व जाति प्रमाण-पत्र ही मान्य होगें, जिनका आनलाईन सत्यापन सम्भव हो। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाईट पर उपलब्ध फार्मेट पर ऑनलाईन व सही-सही सावधानी पूर्वक भरे जायेगें।
 
आवेदिका द्वारा अभिलेखों की स्वहस्ताक्षरित प्रति, जो स्वच्छ और पठनीय हो अपलोड की जायेगी, जिनका उल्लेख आनलाईन फार्म में किया गया है। कोई भी आवेदन या अभिलेख या प्रपत्र ऑफलाईन या डाक द्वारा प्रेषित किये जाने पर मान्य नही होगें। यदि आवेदन में कोई त्रुटि होती है या कोई तथ्य या आंकड़े या शैक्षिक अभिलेखों के प्राप्तांक या पूर्णांक गलत या कूट रचित पाये जायेगें, तो अभ्यर्थन निरस्त कर दिया जायेगा।
 
उपरोक्त पदों पर चयन प्रक्रिया पूर्णतया पोर्टल से आनलाईन माध्यम से शासनादेश में वर्णित दिशा निर्देशानुसार  सम्पादित होगी। इसके लिये किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा अथवा साक्षात्कार नही लिया जायेगा।
 
रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है, जो वेबसाईट पर प्रदर्शित होगी। आवेदक द्वारा आन लाईन आवेदन करते समय निम्न तथ्यों का विशेष ध्यान दिया जाय। आनलाईन आवेदन करते प्रमाण पत्रों क्रमांक व शैक्षिक अर्हताओं के सम्बन्ध में विशेष सावधानी बरती जाय।
 
आवेदक द्वारा अपने आय, जाति तथा निवास प्रमाण पत्र के आवेदन क्रमांक, पंजीकरण क्रमांक, निर्गत तिथि आदि का पोर्टल द्वारा ही आन लाईन सत्यापन किया जायेगा ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार की गलत प्रविष्टि होने पर अभ्यर्थन स्वतः ही निरस्त हो जायेगा, जिसका सम्पूर्ण उत्तरदायित्व स्वयं अभ्यर्थी का होगा।
 
परियोजनावार कुल 254 पद हैं रिक्त-
      
 बैतालपुर में आंगनबाड़ी कार्यकत्री हेतु इस परियोजना के लिए कुल 77 पद रिक्त है। इसी प्रकार बनकटा में 7, बरहज में 32, भागलपुर में 8, भलुअनी में 11, भटनी में 6, भाटपाररानी में 7, देवरिया शहर में 15, देवरिया सदर में 7, देसही देवरिया में 3, गौरी बाजार में 17, लार में 8, पथरदेवा में 4, रामपुर कारखाना में 4, रूद्रपुर में 38, सलेमपुर में 45 एवं तरकुलवा में 9 पद रिक्त है
Facebook Comments