Wednesday 1st of April 2026 08:16:35 PM

Breaking News
  • तृतीय विश्व युद्ध की आहट , ईरान ,अमेरिका इजराइल की जंग ने दुनिया को हिलाया ,ईरान से लड़ते -लड़ते नाटो से भी भीड़ बैठे ट्रंप |
  • उत्तर प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट का नया नियम लागू|
  • उत्तर प्रदेश जनगणना का पहला चरण 22 मई से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Sep 2024 5:25 PM |   431 views

पर्यटन विभाग ने जारी किया आंकड़ा, प्रदेश में घूमने के लिए आए 33 करोड़ पर्यटक

लखनऊः उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में फिर नया कीर्तिमान रचने के लिए तैयार है। मौजूदा वर्ष के बीते छह माह में लगभग 33 करोड़ पर्यटकों ने यहां का रुख किया। अयोध्या ने काशी को भी पीछे छोड़ दिया। यहां छह माह में लगभग 11 करोड़ लोग पहुंचे। वर्ष 2022 में प्रदेश में जितने पर्यटक आए थे, उससे एक करोड़ से भी अधिक इस वर्ष शुरुआती छह माह में पहुंचे। इसी तरह, वर्ष 2023 के शुरुआती छह माह में आए पर्यटकों की संख्या से 13 करोड़ से भी अधिक है।यह जानकारी प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में हाल के वर्षों में पर्यटन बहुत तेजी से बढ़ा है। इस वर्ष अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला के विराजमान होने के बाद पर्यटकों का आगमन तेजी से बढ़ा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि छह माह में कुल 32 करोड़ 98 लाख 18 हजार 122 पर्यटक यूपी में भ्रमण के लिए आए, जबकि वर्ष 2022 में पूरे एक वर्ष में लगभग 31 करोड़ 86 लाख पर्यटक आए थे। इसी तरह बीते वर्ष के शुरुआत छह माह में 19 करोड़ 60 लाख 34 हजार 967 पर्यटक आए थे। यानी बीते वर्ष की तुलना में इस साल 13 करोड़ 37 लाख 83 हजार 155 पर्यटक अधिक आए थे। इस वर्ष उत्तर प्रदेश आने वाले कुल पर्यटकों में 32 करोड़ 87 लाख 81 हजार 348 घरेलू, जबकि 10 लाख 36 हजार 774 विदेश से आए पर्यटक हैं।

जयवीर सिंह ने बताया कि प्रदेश में सबसे ज्यादा पर्यटक अयोध्या पहुंचे हैं। छह माह में 109969702 घरेलू, 2851 विदेशी यानि कुल 109972553 पर्यटक आए थे। वाराणसी  में 45982313 घरेलू 133999 विदेशी 46116312 कुल पर्यटक आए। प्रयागराज में 45394772 घरेलू 3668 विदेशी 45398440 कुल पर्यटक आए। मथुरा में 30702513 घरेलू 49619 विदेशी 30752132 कुल पर्यटक आए। लखनऊ में 3506981 घरेलू 7108 विदेशी 3514089 कुल पर्यटक आए।

आगरा में 6984352 घरेलू और 703860 विदेशी अर्थात कुल 7688212 पर्यटक आए। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि, श्उत्तर प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। यहां निरंतर पर्यटन स्थलों और पर्यटक सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। 

Facebook Comments