Thursday 22nd of October 2026 07:12:50 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Sep 2024 4:37 PM |   441 views

देखो अपना देश, पीपुल्स च्वाइस 2024′ पहल के लिए 15 सितंबर तक मतदान

पर्यटन मंत्रालय ने ‘भारत की जनता’ की नब्ज को समझने के लिए पहली बार राष्ट्रव्यापी आईपी (बौद्धिक संपदा) ‘देखो अपना देश, पीपुल्स च्वाइस 2024’ पहल विकसित की है। इस पहल की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 7 मार्च, 2024 को श्रीनगर में की थी। इसके लिए मतदान 15 सितंबर, 2024 तक की जा सकती है।

इस राष्ट्रव्यापी मतदान का उद्देश्य नागरिकों के साथ जुड़कर सबसे पसंदीदा पर्यटक स्‍थलों की पहचान करना और 5 पर्यटन श्रेणियों – आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत, प्रकृति एवं वन्यजीवन, साहसिक और अन्य को लेकर पर्यटकों की धारणाओं को समझना है। चार मुख्य पर्यटन श्रेणियों के अलावा, ‘अन्य’ श्रेणी वह है जहां कोई व्यक्ति अपने व्यक्तिगत पसंदीदा स्‍थल के लिए वोट कर सकता है और जीवंत सीमावर्ती गांव, वेलनेस टूरिज्म, वेडिंग टूरिज्म आदि जैसे अनदेखे पर्यटन स्‍थलों के रूप में अब तक छिपे हुए अहम पर्यटन स्‍थलों को उजागर करने में मदद कर सकता है।

इसके लिए एक समर्पित पोर्टल https://innovateindia.mygov.in/dekho-apna-desh/ है , जिसमें उपयोगकर्ता अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी के माध्यम से विभिन्न श्रेणियों (आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं विरासत, प्रकृति एवं वन्यजीव साहसिक, अन्य (खुली श्रेणी) में वोट कर सकते हैं।

इस वोटिंग के परिणामों से भारत के शीर्ष पर्यटक स्‍थलों को निर्धारित करने में मदद मिलेगी, जिन्हें प्रमुख हितधारकों से पर्याप्त समर्थन और निवेश प्राप्त होगा।

इस पहल के माध्यम से मंत्रालय सांस्कृतिक स्थलों और परंपराओं के संरक्षण को बढ़ावा देना चाहता है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए लंबे समय तक उनका अस्तित्‍व सुनिश्चित हो सके। इससे मंत्रालय को कम ज्ञात पर्यटन स्थलों को समझने में भी मदद मिलेगी, जिन्हें लोग अब तक लोकप्रिय रहे पर्यटक स्‍थलों के अलावा भी देखना पसंद करेंगे।

इस पहल के शुभारंभ के साथ, पर्यटन मंत्रालय विकसित भारत@2047 की दिशा में भारत की विकास यात्रा में मदद कर रहा है और ‘संपूर्ण सरकार’ दृष्टिकोण के माध्यम से, अल्प एवं मध्यम अवधि में, मिशन मोड में विकास के लिए आकर्षक पर्यटन स्‍थलों की पहचान कर रहा है।

Facebook Comments