Tuesday 13th of January 2026 04:47:12 PM

Breaking News
  • देवरिया में चला बुलडोजर,अवैध मजार ध्वस्त |
  • आर सी पी सिंह की जदयू में होगी वापसी मकर संक्रांति के बाद ,बोले -नीतीश कुमार और हम एक ही हैं|
  • मकर संक्रांति पर योगी सरकार का बड़ा फैसला , 15 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश का ऐलान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Aug 2024 5:46 PM |   328 views

देवरिया के संजीव को मिला “गोकुल पुरस्कार

देवरिया -देवरिया शहर में स्थित हनुमान मंदिर के पास देवरिया खास के रहने वाले रहने वाले संजीव कुमार सिंह जिले में सर्वाधिक दुग्ध का उत्पादन करते हैं | उत्तर प्रदेश के दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह व प्रमुख सचिव के रविन्द्र  नायक द्वारा  संजीव सिंह को गोकुल पुरस्कार से सम्मानित किया गया |

निष्पक्ष प्रतिनिधि से वार्ता क्रम में संजीव ने बताया कि मेरे पास 60( देसी,हरियाणवी, साहिवाल ,फिजीयन ) गाये हैं| जिनसे मुझे लगभग 4 क्विंटल दूध प्रतिदिन मिलता है | आपको बतातें चले कि पिछले वर्ष भी संजीव को गोकुल पुरस्कार प्राप्त हुआ था | इनके पिता वीर बहादुर सिंह को सन 1992-93 में सर्वश्रेष्ठ गोपालक का पुरस्कार मिला | संजीव ने बताया कि मेरे इस कार्य और सफलता में पत्नी का बहुत बड़ा  योगदान  है | मेरी पत्नी डॉ रीमा सरकारी शिक्षिका हैं,पशु पालन में बहुत सहयोग करती हैं | इस पुस्कार के पाने से संजीव के परिवार में हर्षोल्लास का माहौल है |

Facebook Comments