Thursday 22nd of October 2026 04:14:38 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 6 Aug 2024 4:46 PM |   694 views

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह के अंतर्गत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे

कुशीनगर- जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने  शासन द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में अवगत कराया है कि 09 अगस्त 2024 से काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ का शुभारंभ हो रहा है। अतः कांतिकारियों के सम्मान में इसे सम्पूर्ण प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों के साथ वर्ष-पर्यन्त मनाया जाना है। इस अवसर पर जनपद स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम विभागों द्वारा आयोजित किए जाएंगे।
 
उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक / जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में
विद्यालयों में इस घटना से जुड़ी हुई कवितायें एवं कहानी लेखन प्रतियोगिता ,विद्यालयों में वाद-विवाद प्रतियोगिता, कांतिकारियों पर आधारित आनलाईन क्वींज प्रतियोगिता, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं स्वतंत्रता आन्दोलन विशेष रूप से काकोरी ट्रेन एक्शन से जुड़ी पुस्तकों की प्रदर्शनी एवं जागरूकता, काकोरी ट्रेन एक्शन पर प्रसिद्ध इतिहासकारों / विशेषज्ञों द्वारा विद्यालयों / महाविद्यालयों में संवाद, काकोरी के कांतिकारियों पर आधारित किस्सागोई / नाटक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों की याद में जन्म दिवस एवं बलिदान दिवस के अवसर पर विशेष राष्ट्रभक्तिपूर्ण सांस्कृतिक कार्यकमों का आयोजन किया जायेगा।
 
समस्त कार्यालयाध्यक्ष द्वारा09 अगस्त 2024 से काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ के शुभारंभ के अवसर पर काकोरी के शहीदों की याद में प्रत्येक कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया जायेगा। जिला सूचना अधिकारी द्वारा कार्यक्रम का वृहत प्रचार- प्रसार किया जायेगा।
Facebook Comments