Saturday 5th of September 2026 05:55:27 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Aug 2024 5:28 PM |   787 views

सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग के छात्रों ने लहराया परचम

गोरखपुर-विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों की क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता (जिसमें शासन की दृष्टि से उत्तर प्रदेश के 49 जिलों) रायबरेली में संपन्न हुई। जिसमें ताइक्वांडो प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग गोरखपुर के पांच खिलाड़ियों ने प्रतिभा किया।

अजीत भारद्वाज  ने 73 किलो भार वर्ग में एवं अंकित पाठक 63 किलोभार वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। अंकित विश्वकर्मा 55 किलोभार वर्ग और हर्षित शर्मा 48 किलो भार वर्ग में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। तथा शुभम शर्मा ने 48 किलोभार वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल हासिल कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

यह जानकारी विद्यालय के शारीरिक प्रमुख आचार्य दीपेंद्र सिंह ने दी। खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने में विद्यालय के शारीरिक आचार्य अरविंद दुबे एवं बहन शैल यादव का मार्गदर्शन रहा।

इस सफलता पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राजेश सिंह सहित समस्त विद्यालय परिवार ने खिलाड़ियों  के उज्जवल भविष्य की कामना की एवं आशीर्वाद दिया कि अपना, परिवार का, विद्यालय का, समाज का एवं राष्ट्र का सम्मान बढ़ाएं।

Facebook Comments