Saturday 5th of September 2026 08:23:34 PM

Breaking News
  • सर्वोच्च न्यायालय ने नीट पेपर लीक विरोधी प्रदर्शनों की FIR रद्द करने का आदेश दिया |
  • गोरखपुर में 2027 में बड़ी जीत के लिए बीजेपी ने शुरू की तैयारी|
  • चंदौली में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु के पार |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Aug 2024 4:59 PM |   427 views

राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में, फ़ूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए छात्र

देवरिया-राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में अध्ययनरत कुछ छात्रों के फ़ूड प्वाइजनिंग से बीमार होने का मामला संज्ञान में आया है। इनमें से दो बच्चे आकाश पुत्र प्रेमप्रकाश उम्र 15 वर्ष निवासी गौरीबाजार तथा नितेश पुत्र राजू निवासी बेलवानिया, महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में चिकित्सारत हैं। इन दोनों का स्वास्थ्य स्थिर है। जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव ने भर्ती हुए दोनों बच्चों का हाल-चाल लिया।
 
शेष बच्चों का विद्यालय पर ही सीएमओ के नेतृत्व में डॉक्टरों की टीम द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया है। सभी बच्चे सुरक्षित हैं।  एहतियाती तौर पर डॉक्टरों की टीम मेहरौना स्थित आश्रम पद्धति विद्यालय में मौजूद है। स्थिति सामान्य है।
 

जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग को भोजन का सैंपल एकत्रित करने का निर्देश दिया है। मौके पर जांच टीम ने भोजन का सैंपल ले लिया है।

Facebook Comments