Wednesday 4th of February 2026 08:43:30 PM

Breaking News
  • मणिपुर संकट के बीच केंद्र का बड़ा फैसला ,राष्ट्रपति शासन हटा ,अब बीजेपी सरकार संभालेगी कमान |
  • उधमपुर में  जैश की साजिश नाकाम ,गुफा में छिपे दो आतंकवादी मारे गये |
  •  हवा में धधका तुर्किस एयरलाइन्स इंजन ,236 यात्रियों की अटकी साँसे ,कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 5 Aug 2024 5:07 PM |   370 views

भोजपुरी एक स्वतन्त्र और पूर्ण भाषा है-नरसिंह

देवरिया-विद्यालय लबकनी, गौरीबाजार मे भोजपुरी पुनर्जागरण मंच के जनपद इकाई देवरिया का गठन करने के लिए एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता उत्तर प्रदेश ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंदर सिंह ने किया। 
 
गोष्ठी को संबोधित करते हुए मंच के अध्यक्ष नरसिंह ने कहा कि अब सही समय आ गया है भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा दिलाने का। भोजपुरी एक स्वतन्त्र और पूर्ण भाषा है।
 
मंच के महामन्त्री रमेश तिवारी ने अपने संबोधन मे कहा कि भोजपुरी भाषा हमारी आन ,बान ,शान और पहिचान है। इसका आदर करना चाहिए।
 
संगोष्ठी के संयोजक भीम प्रजापति ने उपस्थित लोगों और निर्वाचित पदाधिकारियों का आहवान किया कि हमें अपनी मातृ भाषा को बचाने के लिए मंच का साथ देना चाहिए। 
 
गोष्ठी में सर्व सम्मति से देवरिया जनपद के पदाधिकारियों का निर्वाचन हुआ। 
1 अध्यक्ष -डाँ अनूप सिंह
2 जिला मंत्री -डाँ जितेन्द्र पाण्डेय
3 संगठन मंत्री- बलवन्त सिंह
4 मीडिया प्रभारी- नारायन देव तिवारी
 
कार्यकारिणी के सदस्य के रूप में आनन्द राव, डा सुधीर कुमार दीक्षित, धनेश गुप्ता, मो नसरुल इस्लाम, राजन पांडेय सर्व सम्मति से निर्वाचित किये गये |सभी पदाधिकारियों ने अपने संबोधन में संगठन के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए इसके उद्देश्यों को पूरा करने के लिए सब प्रकार से काम करने का संकल्प लिया। 
 
संगोष्ठी के अध्यक्ष कै वीरेन्द्र सिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को बधाई और शुभकामना दिया। उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहे कि यदि आप लोगों का सहयोग मिला तो वह दिन दूर नहीं कि भोजपुरी संविधान की आठवीं अनुसूची मे स्थान प्राप्त करने मे सफल होगी। 
 
Facebook Comments