Thursday 22nd of October 2026 10:23:36 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 3 Aug 2024 5:54 PM |   404 views

ताज महल के मुख्य मकबरे में चढ़ाया गंगाजल, ओम का स्टीकर भी चिपकाया, लगाए हर हर महादेव के नारे

तेजो महालय यानी शिव मंदिर होने का दावा करके लंबे समय से विवाद चल रहा है। लेकिन आज ताजमहल से ऐसी खबर सामने आई है जो इससे पहले कभी नहीं हुआ। ताजमहल के अंदर दो युवक घुस गए और उन्होंने मकबरे के अंदर कथित तौर पर जलाभिषेक कर दिया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक ताजमहल में गंगाजल चढ़ाता नजर आया। 

पुलिस की तरफ से व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया है। युवक अखिल भारतीय हिंदू महासभा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है।  ऐसे में बड़ा सवाल ये है कि ताजमहल के अंदर जहां इतनी कड़ी सुरक्षा के बीच आप अंदर घुस पाते हैं। वहां हाथ में बोलत लेकर ये युवक अंदर कैसे घुस गया। ताजमहल का नाम दुनिया के सात अजूबों में दर्ज है। लेकिन अब इसको लेकर लगातार विवाद सामने आ रहा है। ताज महल तेजोमहालय था ये दावा हिंदुवादी संगठनों की ओर से किया जाता है। 

गंगाजल लेकर ताजमहल के अंदर पहुंचे दोनों युवको ने पहले पूरा वीडियो बनाया। एक युवक बोतल को कंधे पर रखकर चल रहा है। जिसमें गंगाजल होने का दावा किया जा रहा है। दोनों युवक चलते चलते आगे बढ़ते हैं और मुख्य मकबरे तक पहुंचते हुए तहखाने के पास खड़े होकर बोतल में से गंगाजल चढ़ा देते हैं। दीवार पर ओम का स्टीकर भी चिपकाया। इसके बाद हर हर महादेव के नारे भी लगाए हैं।  जुलाई के आखिरी महीने की ही बात है एक महिला कांवड़िया कावड़ लेकर ताजमहल के गेट तक पहुंच गई थी। हालांकि पुलिस ने ताजमहल में जैसे-तैसे तांडव होने से रोक लिया। मीना राठौड़ ने कहा कि मैं तेजोमहालय में गंगाजल चढ़ाने आई थी। भगवान शिव ने मुझे सपने में बुलाया और मैं तेजो महालय पर चढ़ाने के लिए कांवर ले आई। लेकिन पुलिसकर्मियों ने मुझे आगे जाने से रोक दिया। महिला कांवड़ लेकर ताजमहल के गेट तक पहुंच गई। महिला कांवड़ यात्री के इस कदम से पुलिसवालों के भी हाथ पांव फूल गए। पुलिसवालों ने महिला को गेट पर ही रोक दिया।  

Facebook Comments