Friday 23rd of October 2026 01:50:03 AM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 30 Jul 2024 5:55 PM |   535 views

अमेठी प्रतिभा खोज” कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अमेठी। जिलाधिकारी अमेठी के निर्देश के क्रम में जनपद में गतिमान अमेठी प्रतिभा खोज कार्यक्रम के अंतर्गत आज  प्रतियोगिता के द्वितीय चरण (विकास खंड स्तर) का आयोजन किया गया।

प्रथम चरण का आयोजन 20 जुलाई 2024 को न्याय पंचायत स्तर पर किया गया था, जिसमें विजेता कुल 1782 छात्र छात्राओं द्वारा विकास खंड स्तर पर प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 06 विधाओं यथा गायन, नृत्य, निबंध, कला, कविता एवं भाषण में किया गया।

प्रति विकास खंड प्रति कक्षा (6,7,8) प्रथम स्थान पाने वाले छात्र छात्राओं को विजेता घोषित किया गया, अर्थात प्रति विकास खंड 18 छात्र छात्राएं विजेता घोषित हुए। सभी विजेता छात्र छात्राएं अब तहसील स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।

उक्त कार्यक्रम हेतु जिलाधिकारी अमेठी द्वारा जनपद स्तर के अधिकारियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु नामित किया गया था। जिसके क्रम में विकास खंड अमेठी में जिला विकास अधिकारी, संग्रामपुर में जिला विद्यालय निरीक्षक, भादर में जिला कार्यक्रम अधिकारी, भेटुआ में जिला पंचायत राज अधिकारी, गौरीगंज में परियोजना निदेशक डीआरडीए, शाहगढ़ में जिला कृषि अधिकारी, जामों में जिला समाज कल्याण अधिकारी, मुसाफिरखाना में डीसी मनरेगा, जगदीशपुर में जिला पूर्ति अधिकारी, शुकुलबाजार में जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी, सिंहपुर में जिला प्रोबेशन अधिकारी, तिलोई जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं बहादुरपुर में सहायक श्रमायुक्त द्वारा प्रतिभाग कर प्रतिभागी बच्चों का उत्साह वर्धन किया गया एवं विजेता छात्र छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किया गया।

Facebook Comments