Saturday 7th of February 2026 01:31:27 PM

Breaking News
  • देवरिया में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भागवत भगत ” खजडी वाले बाबा ” की प्रतिमा को अराजक तत्वों ने तोडा |
  • उत्तर प्रदेश में वोटर लिस्ट की अंतिम तिथि 6 मार्च तक बढ़ी |
  • संसद में गतिरोध बरकरार ,दोनों सदनों की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 24 Jul 2024 4:38 PM |   287 views

दीवानी न्यायालय परिसर में किया विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन

कुशीनगर -जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वाधान में आज अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने दीवानी न्यायालय के परिसर में आये हुये वादकारियों के बीच विधिक जागरूकता शिविर का अयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक न्याय पहुँचाना है।

त्रिपाठी द्वारा बताया गया कि यह तभी सम्भव है जब लोगों को अपने अधिकारों की पूर्ण जानकारी होगी। इसी क्रम में आगे बताया गया कि जनता को कानून से सम्बन्धित सामान्य बातों से परिचित कराकर उनका सशक्तीकरण करना है। विधिक जागरूकता से विधिक संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। विधिक निरक्षर व्यक्ति कानून से भय खाता है और उससे दूर भागता है।

विधिक निरक्षर व्यक्ति अनजाने में कानून के विपरीत आचरण कर सकता है या कानून से सहायता प्राप्त करने में अक्षम होता है। इसलिये समाज के हर एक व्यक्ति को विधिक जागरूकता को जानना चाहिये।

Facebook Comments