Thursday 2nd of April 2026 03:20:54 AM

Breaking News
  • तृतीय विश्व युद्ध की आहट , ईरान ,अमेरिका इजराइल की जंग ने दुनिया को हिलाया ,ईरान से लड़ते -लड़ते नाटो से भी भीड़ बैठे ट्रंप |
  • उत्तर प्रदेश में अंडे पर एक्सपायरी डेट का नया नियम लागू|
  • उत्तर प्रदेश जनगणना का पहला चरण 22 मई से |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 23 Jul 2024 5:11 PM |   279 views

सुलह समझौता के माध्यम से पति-पत्नी के मुकदमें का किया गया सफल निस्तारण

कुशीनगर-आज जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के मध्यस्थता केन्द्र में वाद संख्या-148/2023 तानसेन उर्फ बबलू बनाम अनुप्रिया उर्फ पिंकी की पत्रावली में सुलह-समझौता के माध्यम से निपटान किया गया। इस पत्रावली में पति-पत्नी के बीच में उत्पन्न हुये विवाद को समाप्त कराया गया।
 
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव शैलेन्द्र मणि त्रिपाठी ने पत्रावली में नियुक्त मध्यस्थ  प्रमोद कुमार शर्मा व तानसेन उर्फ बबलू व अनुप्रिया उर्फ पिंकी को बैठाकर काफी समय तक समझाया। 
 
सचिव व मध्यस्थ द्वारा काफी समय तक समझाये जाने के बाद दोनों पति-पत्नी एक साथ रहने के लिये तैयार हो गये। पति तानसेन से बताया कि वह अपनी पत्नी को अच्छे से रखेगा तथा उसे कभी भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने देगा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर के सचिव व पत्रावली में नियुक्त मध्यस्थ प्रमोद कुमार शर्मा के प्रयास से पति-पत्नी का रिश्ता टूटने से बच गया।
Facebook Comments