Sunday 8th of November 2026 07:53:47 AM

Breaking News
  •  दीपोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं|
  • 16 साल की धिनधि ने रचा इतिहास ,फ्री स्टाइल में जीता कांस्य पद |
  • मो. शमी ने टेस्ट क्रिकेट से लिया सन्यास|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jul 2024 5:11 PM |   503 views

पारम्परिक लोकगीतों की कार्यशाला 16 से 25 जुलाई तक

गोरखपुर – संस्कृति विभाग , उत्तर प्रदेश के सहयोग से शारदा संगीतालय, गोरखपुर  द्वारा दिनांक 16 से 25 जुलाई तक पारम्परिक लोकगीतों की 10 दिवसीय प्रस्तुति परक कार्यशाला का शुभारंभ दिनांक 16 जुलाई को विजय चौक स्थिति एस एस एकेडमी में सायं 4.30 पर होगा , जिसकी मुख्य अतिथि डॉ उषा सिंह , विभागाध्यक्ष, संगीत और ललित कला विभाग दीन दयाल उपाध्याय गो वि वि होंगी ।

कार्यशाला के निर्देशक लोकगायक डॉ राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि यह निः शुल्क कार्यशाला सभी आयु वर्ग के महिला पुरुष के लिए है जिसमें लुप्त हो रहे पारंपरिक लोकगीतों का प्रशिक्षण दिया जाएगा |

Facebook Comments