Sunday 22nd of March 2026 07:11:32 AM

Breaking News
  • बंगाल में अघोषित आपातकाल ममता बनर्जी का आरोप -बीजेपी के इशारे पर काम कर रहा है चुनाव आयोग |
  • अयोध्या से राष्ट्रपति मुर्मू का बड़ा सन्देश ,राम राज्य के आदर्शों से ही बनेगा विकसित भारत |
  • ईरान पर होगा अब तक का सबसे बड़ा आक्रमण,ट्रम्प के सहयोगी की सीधी चेतावनी कहा – तैयार रहे तेहरान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 15 Jul 2024 4:32 PM |   332 views

सीयूईटी-यूजी का री-टेस्ट 15 से 19 जुलाई को

नई दिल्ली-नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सीयूईटी-यूजी के 1000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए 19 जुलाई को दोबारा परीक्षा आयोजित करने का फैसला किया है। एनटीए ने 7 जुलाई को सीयूईटी-यूजी 2024 की अस्थायी उत्तर कुंजी जारी की थी और ऐलान किया था कि अगर परीक्षा के संचालन के बारे में छात्रों द्वारा उठायी गई कोई शिकायत सही पायी जाती है तो वह 15 से 19 जुलाई के बीच सीयूईटी-यूजी अभ्यर्थियों के लिए फिर से परीक्षा आयोजित करेगा।

एनटीए की 14 सदस्यीय गवर्निंग बाडी में आईआईटी के तीन निदेशक होते हैं। एक उस आईआईटी के निदेशक, जिसने पिछली (2023) (गुवाहाटी) जेईई एडवांस कराई हो। एक मौजूदा (2024) (मद्रास) और एक अगले जेईई एडवांस (2025) (कानपुर) कराने वाले।

एजेंसी ने रविवार को फिर परीक्षा कार्यक्रम की अधिसूचना तो जारी कर दी, लेकिन परिणाम की घोषणा पर चुप्पी साधे रखी, जिसमें पहले ही दो हफ्ते से अधिक की देरी हो चुकी है और अंतिम उत्तर कुंजी अभी तक अधिसूचित नहीं की गई है। सीयूईटी-यूजी परिणाम में देरी ऐसे समय में हुई है, जब नीट और नेट सहित प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद जारी है।

सूत्रों के मुताबिक कुछ शिकायतों में गलत प्रश्नपत्र वितरण होने की वजह से समय का नुकसान भी शामिल है. एनटीए जिन 1,000 सीयूईटी-यूजी अभ्यर्थियों के लिए दोबारा परीक्षा आयोजित कर रहा है, उनमें से कुल 250 अभ्यर्थी हजारीबाग के ओएसिस पब्लिक स्कूल से हैं, जो नीट-यूजी पेपर लीक के लिए भी जांच के दायरे में है।

Facebook Comments