Thursday 22nd of October 2026 05:53:16 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 13 Jul 2024 4:34 PM |   446 views

केजरीवाल को मनी लांड्रिंग केस में मिली जमानत, भ्रष्टाचार मामले में न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ी

नई दिल्ली-  शराब नीति घोटाले में भ्रष्टाचार के मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मनी लांड्रिंग केस में अंतरिम जमानत दे दी है। सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते समय तंज करते हुए कहा कि ईडी को सबूत के आधार पर गिरफ्तारी करनी चाहिए।

गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल अभी जेल में ही रहेंगे  क्योंकि उन्हें उक्त शराब नीति घोटाले में भ्रष्टाचार के केस में जमानत नहीं मिली है। भ्रष्टाचार के मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी गई है, उक्त मामले में अगली सुनवाई 17 तारीख को होगी।  मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने पर चर्चा करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट कहा कि यह फैसला अरविंद केजरीवाल स्वयं लेंगे कोर्ट इस प्रकार के कोई आदेश नहीं दे सकती। 

Facebook Comments