Thursday 22nd of October 2026 07:42:48 PM

Breaking News
  •  दुनिया के सबसे भीषण खसरे के प्रकोप का सामना कर रहा बांग्लादेश-WHO|
  • जमुई में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा ,हथियार बनाने के उपकरण बरामद |
  • लखनऊ में पुलिकर्मियों को योगी सरकार की सौगात , भत्तों में बढ़ोत्तरी का ऐलान|
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 12 Jul 2024 4:44 PM |   331 views

स्टाॅप डायरिया अभियान के तहत दिया जा रहा ओआरएस पैकेट

देवरिया- स्टाॅप डायरिया अभियान के तहत 0 से पांच साल तक बच्चे को घर-घर जाकर ओआरएस का जीवन रक्षक घोल दिया जा रहा है। इसके साथ ही कर्मी जिंक की गोलियां भी वितरित कर रहे हैं। विभाग की ओर से दो माह तक चलने वाले अभियान के तहत 1.14 लाख बच्चों को ओआरएस के दो-दो पैकेट और 14-14 जिंक की गोलियां दी जाएगी। इसके अलावा विभाग ने डायरिया से ग्रस्त बच्चों को उपचार देने के लिए ओआरटी (ओरल रिहाइड्रेशन थेरेपी) कॉर्नर भी स्थापित किए हैं। जहाँ ओआरएस घोल बनाने की जानकारी देने के साथ लोगों को ओआरएस के पैकेट दिए जा रहे हैं। 
 
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बताया कि डायरिया की रोकथाम के लिए पहली बार दो महीने तक अभियान चलेगा। इससे पहले केवल दो सप्ताह तक अभियान चलाया जाता था, मगर देश में डायरिया से 0 से पांच साल तक के बच्चों की नौ फीसदी मौत की दर को देखते हुए केंद्र सरकार ने पहली बार इसकी अवधि को चार गुना बढ़ा दिया है। यह अभियान सीएचसी और पीएचसी स्तर पर चलाया गया है। उन्होंने बताया कि जिले की करीब 2600 आशा कार्यकर्ता और 428 एएनएम ओआरएस के दो-दो पैकेट और जिंक की 14-14 गोलियां घर-घर जाकर बांट रहीं हैं।
 
आशा कार्यकर्ता बच्चों की जांच के साथ उनके माता-पिता को भी जागरूक कर रहे हैं। डायरिया होने पर बच्चों को कितना घोल दिया जाएगा उसकी जानकारी भी साझा की जा रही है। इसके अलावा बच्चों और अभिभावकों को पानी उबालकर पीने, अच्छी तरह से हाथ होने, स्वच्छता और पोषक आहार लेने के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
 
 
 
 
Facebook Comments