Friday 5th of July 2024 12:13:43 AM

Breaking News
  • हेमंत सोरेन फिर बने झारखंड के मुख्यमंत्री,जेल से रिहाई के बाद राजभवन में ली शपथ |
  • हाथरस हादसे में उत्तर प्रदेशपुलिस का बड़ा एक्शन ,आयोजन समिति से जुड़े 6 लोग गिरफ्तार ,मुख्य आरोपी पर एक लाख का ईनाम |
  • वन्देभारत एक्सप्रेस की छत से टपकने लगा पानी ,यात्री हुए परेशान |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 2 Jul 2024 5:18 PM |   52 views

सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी संपन्न, विभिन्न राज्यों के दर्जनों साहित्यकार हुए सम्मानित

नोएडा:- अंकुर साहित्य परिवार द्वारा रविवार को सम्मान समारोह एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन नोएडा सेक्टर 29 स्थित नोएडा मीडिया क्लब के सेमिनार हॉल में संपन्न हुआ।

बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित, सचिन अंबावत, अध्यक्ष, भाजपा पिछड़ा प्रकोष्ठ, नोएडा महानगर ने सभी प्रतिभागी साहित्यकारों को अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा पांच पुस्तकों आजादी के दीवाने (धर्मपाल गांधी) बेपनाह इश्क गजल संग्रह( चंद्र स्वरुप बिसरिया) हसरतें बेशुमार गजल संग्रह (सुनीता सोनू) भावांजलि दशम (साझा काव्य संग्रह) एक अंजुरी नेह (साझा काव्य संग्रह) का विमोचन किया गया। इसके अतिरिक्त शीघ्र आने वाली पुस्तक बज्म ए हिंद के कवर पेज का विमोचन भी संपन्न हुआ।

दिल्ली के वरिष्ठ गजलकार चंद्र स्वरूप बिसरिया को अंकुर विभूति सम्मान, धर्मपाल गांधी को अंकुर इतिहास विभूति सम्मान, लुधियाना की सुनीता सोनू को अंकुर काव्य विभूति सम्मान तथा अंकुर पत्रकारिता, साहित्य उत्कृष्ट सम्मान-2024 से सम्मानित किया गया। बिहार के कन्हैया प्रसाद केशरी तथा लखनऊ के राजेश मेहरोत्रा को अंकुर साहित्य उत्कृष्ट सम्मान से मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। उत्तराखंड की अनीता जोशी को महिला काव्य श्रेष्ठ सम्मान तथा राजीव भारती को पुरुष काव्य श्रेष्ठ सम्मान एवं गाज़ियाबाद के डॉ0 मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव शिखर को साहित्य विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया। आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गांधी एवं टीम द्वारा वर्तमान अंकुर के मुख्य संपादक निर्मेष त्यागी वत्स को स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

अंकुर काव्य सारथी सम्मान से चंद्र स्वरूप बिसरिया, कुंतल शर्मा रतूड़ी, आरती शर्मा, डॉ0 मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव शिखर, पूरन भंडारी, कन्हैया प्रसाद केशरी, अनूप मिश्र, राजेश मेहरोत्रा, कविराज शर्मा, राजीव भारती, अनीता जोशी, मनीष जैन मौजी, प्रेरणा गर्ग, रमेश चंद्र पाटोदिया, एसीपी जितेंद्र सिंह, ऋतु दुग्गल, राज शर्मा, विमल सागर एवं सरिता सिंह को नवाजा गया।

उक्त अवसर पर आयोजित काव्य पाठ में ऋतु दुग्गल, चंद्र स्वरूप बिसरिया, बिमल सागर, कुंतल शर्मा रतूड़ी, जितेंद्र कुमार, आरती शर्मा, अनीता जोशी, यादवेंद्र आर्य, राजीव भारती, राजेश मेहरोत्रा, अनूप मिश्र, रोहित मिश्र, पूरन भंडारी, डॉ0 मिथिलेश कुमार श्रीवास्तव शिखर, कन्हैया प्रसाद केशरी, मनीष जैन मौजी तथा अन्य सम्मानित रचनाकारों ने अपनी एक से बढ़कर एक कविताएं सुनाकर काव्य सरिता को मुकाम तक पहुंचाया।

उक्त विशाल कार्यक्रम के संयोजन में अंकुर परिवार के मुख्य आयोजक निर्मेेश त्यागी वत्स, संयोजक सुनीता सोनू, आयोजक, मनीष जैन एवं रचना जैन रहे। कार्यक्रम का संचालन रोहित मिश्र, यादवेन्द्र आर्य एवं राजदीप सिंह ने करके श्रोताओं को बांधे रखा।

Facebook Comments