Wednesday 4th of February 2026 07:09:58 PM

Breaking News
  • लोकसभा में भारी हंगामा ,कागज उछालने पर 8 सांसद निलम्बित |
  • नक्सल आतंक का काउंटडाउन शुरू ,सिर्फ 8 जिलों में सिमटा , संसद में नित्यानंद राय का दावा |
  • मेड इन इंडिया के लिए बड़ी जीत – वित्तमंत्री निर्मला ने दी बधाई,कहा- 18% टैरिफ से निर्यातकों को मिलेगा बड़ा प्रोत्साहन |
Facebook Comments
By : Nishpaksh Pratinidhi | Published Date : 9 Jun 2024 5:27 PM |   525 views

राजस्थान में कांपी धरती, सीकर, चुरू सहित अन्य जिलों में भूकंप के तेज झटकों से सहमें लोग

जयपुर : राजस्थान में बीते शनिवार देर रात लोगों ने तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूंकप के ये झटके सीकर, चूरू , डीडवाना, खाटूनगरी  धौंद  और नागौर जिले  सहित अन्य आसपास के इलाकों में भी महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई है. देर रात लगे भूकंप के झटकों के कारण लोग हड़बड़बी में अपने अपने घरों से बाहर निकल पड़े|

सीकर जिले में रात करीब 11.47 बजे  आए तेज भूकंप की तीव्रता 3.9 बताई जा रही है. इसकी सतह से गहराई 5 किमी अंदर थी| इसका केंद्र सीकर जिले का हर्ष बताया जा रहा है|

सीकर सहित कई कस्बों में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। भूकंप के कारण सीकर जिले के साथ-साथ डीडवाना, चूरू, नागौर जिले के कई इलाकों में भी तेज झटके महसूस किए गए। इस भूकंप का असर डीडवाना, कुचामन, लाडनूं, मकराना, सालासर, सीकर और खाटूश्यामजी में भी महसूस किया गया। इसके अलावा रींगस कस्बे, धोद और झींमाता मंदिर में भी इसका असर देखने को मिला। वहां भी लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए और देर रात वापस लौटे। फिलहाल, भूकंप के कारण इन इलाकों में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है|
भूकंप कैसे मापा जाता है

भूकंप को भूकंपीय नेटवर्क के ज़रिए रिकॉर्ड किया जाता है। नेटवर्क में मौजूद हर भूकंपीय स्टेशन भूकंप आने पर उस जगह की जमीन की हलचल को मापता है| भूकंप में, एक चट्टान के दूसरे पर फिसलने से ऊर्जा निकलती है जिससे ज़मीन में हलचल होती है, इसे कंपन कहते हैं| इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल के जरिए मापी जाती है|

Facebook Comments